Mumbai DRI की बड़ी कार्रवाई, 6 करोड़ का सोना-चांदी और 3.71 करोड़ नकदी जब्त
Mumbai DRI ने सोने की तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर करोड़ों रुपये का सोना, चांदी और नकदी बरामद की गई है।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई गोल्ड स्मगलिंग केस 2026 (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai DRI Gold Smuggling Racket Busted: राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई में सोने की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है।
इस ऑपरेशन के दौरान एजेंसी ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से लगभग 6 करोड़ रुपये मूल्य का सोना-चांदी तथा 3.71 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मदनपुरा निवासी एम आई दामुदी (19), आई ए दामुदी (19), उनके पिता ए एस दामुदी (60) और कालबा देवी स्थित एक दुकानदार सी। लाल (32) के रूप में हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
मंत्रालय का पानी है सुरक्षित, BMC की जांच में पानी पीने योग्य, जलापूर्ति पर उठे सवालों के बाद लिए गए एक्शन
राज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
800 श्रद्धालुओं को लेकर दादर से बोधगया रवाना हुई भारत गौरव ट्रेन, संजय शिरसाट ने दिखाई हरी झंडी
बेस्ट बस हादसों पर गंभीर सवाल; ड्राइवर नहीं, सिस्टम है हादसों का जिम्मेदार, कागजों में फिट, सड़क पर हैं अनफिट
Mumbai DRI ने जाल बिछाकर की गिरफ्तारी
डीआरआई को सटीक जानकारी मिली थी कि एम आई दामुदी और आई ए दामुदी कालबादेवी की धनजी स्ट्रीट स्थित एक दुकान पर तस्करी के सोने की खेप पहुंचाने वाले हैं। इस सूचना के आधार पर अधिकारियों ने निगरानी रखी और सोमवार को संदिग्धों को दुकान में प्रवेश करते समय रंगे हाथों दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि, वे विदेशी मूल का तस्करी किया हुआ सोना सी। लाल को बेचने आए थे।
सिंडिकेट की जांच जारी
जांच में यह बात सामने आई कि सी लाल ने 2 किलो सोने की एडवांस सप्लाई के लिए आरोपियों को 3 करोड़ रुपये दिए थे। बरामद नोटबुक से तस्करी के बड़े लेन-देन का खुलासा हुआ है, जिसका आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। डीआरआई अब इस सिंडिकेट के मुख्य सरगनाओं और विदेशी मुद्रा के स्रोतों की तलाश में जुटी है।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra Cab Drivers की भूख हड़ताल की चेतावनी, मांगें नहीं मानी गईं तो 18 अप्रैल से आंदोलन
तलाशी में बरामद हुआ खजाना
- लाल की दुकान की तलाशी लेने पर 5.50 करोड़ रुपये मूल्य का सोना (3,540.27 ग्राम), 46.69 लाख रुपये की चांदी और भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई। इसके बाद मदनपुरा स्थित दामुदी के आवास पर छापेमारी की गई।
- जहां से 3.31 करोड़ रुपये के नोटों के बंडल मिले। घर से नोट गिनने की मशीन। वजन करने वाली मशीन और सोने की छड़ें काटने के उपकरण भी जब्त किए गए हैं।
