मुंबई में 16 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, 19 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mumbai Rape Case: मुंबई के दिंडोशी इलाके में 16 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार। कोर्ट ने दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा।
arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mumbai News: मुंबई में 16 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह वारदात मुंबई के दिंडोशी इलाके में हुई, जहां एक 19 साल के युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है। दिंडोशी पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया।

फिलहाल, आरोपी को 2 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। पीड़ित लड़की 11वीं कक्षा की छात्रा है। पढ़ाई के साथ-साथ वह अपने खाली समय में पड़ोस के एक दुकान पर इमिटेशन ज्वेलरी का भी काम करती थी। वहां काम करने वाला 19 साल का आरोपी भी उसी इलाके का रहने वाला था।

दोनों एक-दूसरे को जानते थे, लेकिन किसी को यह अंदाजा नहीं था कि यही जान-पहचान एक दिन काले साये में बदल जाएगी। एक दिन मौका देखते हुए आरोपी ने अकेलेपन का फायदा उठाया और लड़की के साथ दुष्कर्म कर डाला।

कुछ दिनों बाद लड़की को एहसास हुआ कि वह गर्भवती है। डरते-डरते उसने अपनी यह बात परिवार को बताई। माता-पिता तुरंत दिंडोशी पुलिस स्टेशन पहुंचे और अपनी बेटी के साथ हुई वारदात के खिलाफ मामला दर्ज कराया। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(1) और 88 के तहत, साथ ही पोक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया।

पुलिस जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन ट्रैक की गई और उसे बिना देर किए हिरासत में ले लिया गया। दिंडोशी पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि आरोपी और पीड़िता एक ही इलाके के निवासी थे, इसलिए सबूत इकट्ठा करना आसान रहा।

शनिवार को कोर्ट में पेशी के दौरान जज ने आरोपी को 2 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया, ताकि गहन पूछताछ हो सके। आगे की जांच में और कई राज खुल सकते हैं। दिंडोशी पुलिस ने परिवार को हर संभव सहारा देने का भरोसा दिया है। -एजेंसी इनपुट के साथ

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com