Mumbai Dahisar में प्रेम विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवती पर हमला करने वाला युवक गिरफ्तार
Mumbai Dahisar Girl Assualt News: मुंबई के दहिसर इलाके में युवती से मारपीट का वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई। सीसीटीवी के आधार पर आरोपी को 1 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
गोरेगांव फ्लैट चोरी केस (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai Dahisar Girl Assualt: मुंबई के दहिसर पश्चिम स्थित नवागांव इलाके में एक युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और कार्रवाई शुरू की गई।
एमएचबी पुलिस स्टेशन की टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान राहुल विलास पंडित (28) के रूप में की गई, जो उसी इलाके का निवासी है। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को महज एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
सार्वजनिक स्थान पर हुई मारपीट
वायरल वीडियो में देखा गया कि आरोपी युवक ने सार्वजनिक स्थान पर युवती के साथ मारपीट की। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी और लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला।
सम्बंधित ख़बरें
छगन भुजबल का दिल्ली जाना तय, भतीजे को राज्य में मिलेगा मंत्रिपद, फडणवीस के साथ मुलाकात के बाद हलचल तेज
‘नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर’ अभियान का बड़ा असर, दो ड्रग तस्करों की करोड़ों की संपत्ति कुर्क
‘पैसों से नहीं प्यार से जीती जाती है जनता’; सुप्रिया सुले के हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप पर सीएम फडणवीस का पलटवार
मुंबई में दिल्ली हादसे के बाद BMC सख्त, होटलों-बारों में 20 जून तक चलेगा जांच अभियान; अवैध निर्माणों पर एक्शन
#Mumbai Dahisar- A disturbing case of assault stemming from a love affair has come to light in the Navgaon area of Dahisar West, under the jurisdiction of MHB Police Station. CCTV footage showing a young man mercilessly beating a woman has gone viral on social media,
1/2 pic.twitter.com/ioaHnN0sq6 — Siraj Noorani (@sirajnoorani) April 15, 2026
Mumbai Dahisar में प्रेम प्रसंग बना विवाद की वजह
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और युवती के बीच प्रेम संबंध था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो बाद में हिंसक झगड़े में बदल गया। इसी दौरान आरोपी ने युवती पर हमला कर दिया।
ये भी पढ़ें :- Mumbai DRI की बड़ी कार्रवाई, 6 करोड़ का सोना-चांदी और 3.71 करोड़ नकदी जब्त
पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
