बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में क्राइम ब्रांच ने शूटर को किया गिरफ्तार, हत्यारों ने बनाया था प्लान बी
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई क्राइम ब्रांच को एक और सफलता मिली है, जहां मुंबई क्राइम ब्रांच ने शूटर की गिरफ्तारी की है। इस बार मुंबई क्राइम ब्रांच ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में एक और खुलासा किया है, जहां आरोपियों के प्लान बी होने का भी पता चला है।
- Written By: प्रिया जैस
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक और गिरफ्तारी की है। इस बार मुंबई क्राइम ब्रांच ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में जड़े गौरव विलास अपुने नामक एक शूटर को गिरफ्तार किया है।
इस हत्याकांड में मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए लॉरेंस बिश्नोई गिरोह द्वारा प्लान बी बनाया गया था। प्लान बी में शूटर के रूप में शामिल गौरव विलास फायरिंग की प्रैक्टिस भी कि थी, जिसके लिए गौरव विलास झारखंड में फायरिंग की प्रैक्टिस करने गया था।
पूछताछ में पता चला कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अगर प्लान ए कामयाब न हो सका तो इसे प्लान बी के रूप में बैकअप के तौर पर तैयार रखा था। इसके अलावा, पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक रूपेश मोहोल भी फायरिंग की प्रैक्टिस करने के लिए अपुने के साथ ही झारखंड गया था।
सम्बंधित ख़बरें
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस: 27 आरोपियों पर MCOCA के तहत आरोप तय, अब खुलेगा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कच्चा चिट्ठा?
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में ‘पहली’ जमानत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने आरोपी आकाशदीप सिंह को दी बड़ी राहत!
Baba Siddique केस में SIT जांच की मांग, पुलिस को नोटिस
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: पत्नी शहजीन ने SIT जांच की मांग की, हाईकोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब
यह भी पढ़ें- छठ पूजा के अंतिम दिन दर्शन के लिए जुहू चौपाटी पहुंचे देवेंद्र फडणवीस, सभी श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं
हथियारों के साथ प्रैक्टिस के लिए भेजा
क्राइम ब्रांच की आगे की पूछताछ में पता चला कि बाबा हत्याकांड के मास्टरमाइंड शुभम लोनकर ने 28 जुलाई को मोहोल और गौरव विलास अपुने दोनों को जरूरी हत्याकांड को अंजाम देने के लिए हथियारों के साथ झारखंड में प्रैक्टिस के लिए भेजा था।
मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार, दोनों ने झारखंड में एक दिन तक फायरिंग का अभ्यास किया था और 29 जुलाई को पुणे लौटे, जिसके बाद वे शुभम लोनकर के संपर्क में आए। मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी झारखंड में उस सटीक स्थान का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं, जहां अभ्यास किया गया था। आगे की जांच जारी है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
