छठ पूजा के अंतिम दिन दर्शन के लिए जुहू चौपाटी पहुंचे देवेंद्र फडणवीस, सभी श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं

आज छठ पूजा के आखिरी दिन छठ पूजा के अवसर पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री भी छठ पूजा में शामिल होने के लिए सुबह मुंबई के जूहू चौपाटी दर्शन करने के लिए। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री ने देशभर में सभी श्रद्धालुओं को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी।
अवसर पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री भी छठ पूजा में शामिल होने के लिए सुबह मुंबई के जूहू चौपाटी दर्शन किए।
देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-एक्स)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: आज छठ पूजा के अवसर पर देश भर में छठ व्रती उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए नदी के किनारे एकत्रित हुई। यहां सभी छठ व्रतियां उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद माता-पिता छठी मैया से अपने बच्चे की सुरक्षा के साथ-साथ अपने पूरे परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना करती है।

आज छठ पूजा के आखिरी दिन छठ पूजा के अवसर पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी छठ पूजा में शामिल होने के लिए सुबह मुंबई के जुहू चौपाटी दर्शन करने के लिए पहुंचे। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री ने देशभर में सभी श्रद्धालुओं को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी।

महाराष्ट्र में जूहू में पहुंचे देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "मुंबई के जुहू चौपाटी पर भगवान सूर्य की पूजा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं। मैं उनके दर्शन के लिए यहां आया हूं। मैं छठ पर्व पर देश के सभी लोगों को शुभकामनाएं देता हूं। भगवान सूर्य हमारी अनंत ऊर्जा के स्वामी हैं। मैं उनसे प्रार्थना करता हूं कि वे हमें देश और महाराष्ट्र को आगे ले जाने के लिए ऊर्जा दें।" उन्होंने आगे कहा, "चुनाव प्रचार शुरू हो गया है। आज हम महाराष्ट्र में उनका (पीएम मोदी) स्वागत करेंगे..."

पीएम का करेंगे स्वागत

मुंबई के जुहू चौपाटी में हर साल बड़ी संख्या में महिलाएं छठ पर्व मनाने एकत्रित होती है और यहां उगते सूरज को अर्घ्य देने के लिए पहुंचती है। इस अवसर पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने देश भर में सभी व्रतियों को शुभकामनाएं दी और यह कामना की कि देश भर और राज्य में सभी पर सूर्य देवता और छठी माता सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।

इसके अलावा आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए आज महाराष्ट्र में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के दौरे पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा चुनाव के लिए प्रचार शुरू हो गया है और आज वे राज्य में पीएम मोदी और अमित शाह का स्वागत करेंगे और बीजेपी के सर्वोच्च नेता पार्टी की बात जनता तक पहुंचा कर चुनाव को आसान करेंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com