मुंबई में बड़ी साजिश नाकाम, होटल में चल रही थी हथियारों की डील, 5 आरोपी गिरफ्तार; बिश्नोई गैंग से है कनेक्शन?
Mumbai Illegal Arms Dealing: मुंबई क्राइम ब्रांच ने पायधोनी के एक होटल में छापेमारी कर अवैध हथियारों के साथ 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इनके बिश्नोई गैंग से कनेक्शन की जांच कर रही है।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
Mumbai Crime Branch Seized Illegal Arms: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक बार फिर पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल (AEC) ने पायधोनी इलाके में एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए 5 अंतरराज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं, जिन्हें वे मुंबई के किसी गिरोह को बेचने की फिराक में थे।
मुंबई के होटल में चल रही थी हथियारों की डील
यह पूरी कार्रवाई नारायण धुरु स्ट्रीट पर स्थित एक होटल में अंजाम दी गई। मुंबई पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली थी कि राजस्थान और हरियाणा से आए कुछ युवक भारी मात्रा में हथियारों की खेप लेकर मुंबई पहुंचे हैं और एक होटल में सौदेबाजी करने वाले हैं। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच ने जाल बिछाया और संदिग्धों को रंगे हाथों पकड़ लिया।
आराेपियों के पास से हथियारों का जखीरा बरामद
तलाशी के दौरान पुलिस ने इनके पास से 3 अत्याधुनिक पिस्तौल, 3 मैगजीन और 21 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुरेंद्र अमरलालजी मीणा (25), रोहित घनश्याम मीणा (24), कार्तिक बिजेंद्र पारचा (19), दीपक कुमार चितरमल बिल (26) और रोहण/रोनुरोनक पन्नालाल मेरोथा (25) के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी राजस्थान और हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं और उनकी उम्र 19 से 26 साल के बीच है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में लेंसकार्ट की शॉप पर बवाल, मुस्लिम BJP नेता दुकान में घुसकर हिंदू कर्मचारियों को लगाया तिलक- वीडियो
‘सदन ने दोबारा आएगा महिला आरक्षण बिल’, शिवसेना नेता का बड़ा दावा, शाइना एनसी ने विपक्ष पर साधा निशाना
मुंबई भाजपा में ‘फंड पक्षपात’ पर घमासान! अमित साटम ने लिखी चिट्ठी, ‘सभी पार्षदों को मिले समान पैसा’
नागपुर में अवैध खनन का खेल, नियमों की अनदेखी, रात में धड़ल्ले से रेत परिवहन सक्रिय; सरकार को भारी नुकसान
बिश्नोई गैंग से कनेक्शन की आशंका
आरोपियों की पृष्ठभूमि राजस्थान और हरियाणा से जुड़ी होने के कारण मुंबई पुलिस इस मामले को काफी गंभीरता से ले रही है। हाल के दिनों में मुंबई में हुई आपराधिक वारदातों के मद्देनजर, जांच अधिकारी इस एंगल से भी तफ्तीश कर रहे हैं कि क्या इन पांचों का संबंध कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग या किसी अन्य सक्रिय आपराधिक गिरोह से है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन हथियारों का इस्तेमाल मुंबई में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए किया जाना था या यह केवल एक व्यापारिक सौदा था।
यह भी पढ़ें:- बारामती उपचुनाव से पहले सुनेत्रा पवार को बड़ा झटका! सांगली में 35 नेताओं ने छोड़ी पार्टी, जानें क्या है कारण
पायधोनी पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3 और 25 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कोर्ट ने उन्हें पुलिस कस्टडी में भेज दिया है, जहां उनसे हथियारों के मुख्य स्रोत और मुंबई में उनके ‘लोकल कॉन्टैक्ट्स’ के बारे में कड़ी पूछताछ की जा रही है।
