मध्य रेल का स्वच्छता अभियान: मुंबई की रेल ट्रैक से हटाया गया 1.68 लाख KG कचरा, कर्मचारियों ने संभाला मोर्चा

Mumbai Railway Cleaning Drive: मध्य रेल ने मुंबई में मेगा ब्लॉक के दौरान स्वच्छता रथ से 1.68 लाख किलो कचरा हटाया। CSMT, मस्जिद, परेल, दादर और माटुंगा स्टेशनों पर 881 कर्मचारियों ने सफाई की।
Mumbai Central Railway Swachhta Rath Mega Block Cleaning Drive
मध्य रेल का मेगा सफाई अभियान(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Central Railway Swachhta Rath Cleaning Drive: मुंबई की रेल पटरियों, स्टेशनों और रेलवे परिसर को स्वच्छ रखने के लिए मध्य रेल ने विशेष पहल करते हुए ‘स्वच्छता रथ’ यानी मलबा विशेष ट्रेन के माध्यम से बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया।

4 अक्टूबर को रविवार के मेगा ब्लॉक के दौरान चलाए गए इस अभियान में कुल 1.68 लाख किलोग्राम कीचड़, कचरा और अपशिष्ट एकत्र कर निर्धारित निस्तारण एवं प्रसंस्करण केंद्रों तक पहुंचाया गया। इस अभियान में पर्यवेक्षकों, रेलवे कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों सहित कुल 881 कर्मचारियों ने योगदान दिया।

Mumbai Central Railway Swachhta Rath Mega Block Cleaning Drive
सफाई करते कर्मचारी(फोटो नवभारत)

विशेष ईएमयू ट्रेन

यह विशेष अभियान स्वच्छता पखवाड़ा और विशेष अभियान 6.0 का हिस्सा था। इसके तहत छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से दादर के बीच सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक विशेष मलबा ब्लॉक लिया गया। इस दौरान मलबा हटाने के लिए विशेष ईएमयू ट्रेन चलाई गई।

पांच स्टेशनों पर हुई सफाई

अभियान के दौरान CSMT, मस्जिद, परेल, दादर और माटुंगा स्टेशनों पर विशेष रूप से सफाई की गई। रेल पटरियों के किनारे और चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर जमा कीचड़, कचरा तथा अन्य अपशिष्ट को व्यवस्थित तरीके से एकत्र किया गया।

एकत्र किए गए कचरे को 2,800 बोरियों में भरकर स्वच्छता रथ के जरिए निर्धारित निस्तारण केंद्रों तक पहुंचाया गया। अभियान में ट्रैकमैन, सफाई कर्मचारी, हाउसकीपिंग टीमों और पर्यवेक्षकों ने हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य पटरियों के आसपास कचरा जमा होने से रोकना और स्टेशन परिसर को स्वच्छ बनाए रखना था।

Mumbai Central Railway Swachhta Rath Mega Block Cleaning Drive
मुंबई से दिल्ली जाने का प्लान है? 10 अक्टूबर को 5 ट्रेनें रद्द और 2 राजधानी एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से चलेंगी

मानसून में जलभराव रोकने में भी मिलेगी मदद

रेलवे पटरियों के किनारे फेंका गया कचरा केवल गंदगी ही नहीं फैलाता, बल्कि जल निकासी व्यवस्था को भी बाधित कर सकता है। इससे विशेष रूप से मानसून के दौरान पटरियों पर पानी जमा होने की समस्या पैदा हो सकती है।

ऐसे में स्वच्छता रथ के जरिए नियमित सफाई रेल परिचालन और पर्यावरण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। मध्य रेल के अनुसार, अप्रैल से सितंबर के दौरान मुंबई मंडल में कुल 1.91 लाख घन मीटर कीचड़, कचरे और अपशिष्ट की सफाई कर उसका निस्तारण किया गया।

Mumbai Central Railway Swachhta Rath Mega Block Cleaning Drive
ठाणे में महावितरण का सेवा संकल्प अभियान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया रक्तदान; मरीजों को मिलेगी मदद

रेलवे की नागरिकों से अपील

मध्य रेल ने आम नागरिकों से रेल पटरियों और रेलवे परिसर में कचरा नहीं फेंकने की अपील की है। रेलवे का कहना है कि स्वच्छता रथ जैसी विशेष पहल का उद्देश्य स्वच्छ पटरियां, साफ स्टेशन और बेहतर यात्री सुविधाएं सुनिश्चित करना है।

मुख्य जानकारी

  • कुल कचरा और अपशिष्ट: 1.68 लाख किलोग्राम

  • सफाई में शामिल कर्मचारी: 881

  • कचरा भरने के लिए इस्तेमाल बोरियां: 2,800

  • सफाई वाले स्टेशन: CSMT, मस्जिद, परेल, दादर और माटुंगा

  • अभियान का समय: 4 अक्टूबर, रविवार के मेगा ब्लॉक के दौरान

  • अभियान का उद्देश्य: रेल पटरियों और स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखना तथा जल निकासी में बाधा बनने वाले कचरे को हटाना

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com