मुंबई में मानसून से पहले BMC की बड़ी तैयारी, 26 हजार से ज्यादा पेड़ों की छंटाई पूरी
Mumbai BMC Tree Pruning Monsoon Safety: मुंबई में मानसून से पहले BMC ने 26,672 पेड़ों की छंटाई पूरी कर ली है। खतरनाक पेड़ों को हटाने और बाकी काम 7 जून तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई बीएमसी ट्री प्रूनिंग ड्राइव (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai BMC Tree Pruning Monsoon Safety Drive: मुंबई में मानसून के दौरान पेड़ों के गिरने से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बीएमसी के उद्यान विभाग द्वारा अब तक शहर में 26,672 पेड़ों की छंटाई पूरी कर ली गई है।
शेष पेड़ों की छंटाई और सूखे पेड़ों को हटाने की प्रक्रिया 7 जून तक पूरी करने का लक्ष्य प्रशासन ने तय किया है, ऐसी जानकारी उद्यान विभाग की ओर से दी गई है। मुंबई मनपा द्वारा मानसून पूर्व किए गए विशेष सर्वेक्षण में शहर की सड़कों के किनारे स्थित कुल 1,90,296 पेड़ों का निरीक्षण किया गया।
इसमें 513 पेड़ अत्यंत खतरनाक या सूखे होने की अवस्था में पाए गए थे। इनमें से अब तक 296 पेड़ों को पूरी तरह हटाया जा चुका है। वहीं, इस वर्ष निजी परिसरों और रेलवे क्षेत्र के पेड़ों को लेकर भी विशेष सावधानी बरती जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
श्रीकांत शिंदे के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली वैशाली दरेकर का इस्तीफा, उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका
बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी डॉक्टर नहीं कर सकेंगे प्राइवेट प्रैक्टिस, राज्य सरकार को राहत
5 से 10 साल का रुका किराया और 5000 करोड़ की जमीन का खेल; SRA CEO से मिले रोहित पवार और आदित्य ठाकरे
मुंबई: कुर्ला से अगवा 6 महीने का मासूम 4 घंटे में बरामद, पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से ठाणे से आरोपी को पकड़ा
सोसायटियों और मालिकों को नोटिस जारी
निजी परिसरों में मौजूद पेड़ों और उनकी झुकी हुई शाखाओं के संबंध में अब तक 7,978 सोसायटियों और मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं। इसके अलावा, रेलवे ट्रैक के किनारे पेड़ों की छंटाई के लिए रेलवे प्रशासन से 34 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिन पर तकनीकी मंजूरी और कार्रवाई जारी है।
ये भी पढ़ें :- मुंबई में BMC स्कूलों में बढ़ेगी सीटें, हर क्लास में 4 नए सेक्शन शुरू करने की तैयारी
नागरिकों से संपर्क करने की अपील
बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई में सामान्यतः 7 से 10 जून के बीच मानसून का आगमन होता है। इसे ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने 15 मई तक सर्वेक्षण कार्य पूरा करने और 7 जून तक छंटाई का काम समाप्त करने की योजना बनाई है। मानसून के दौरान यदि किसी पेड़ के गिरने का खतरा हो या कोई शाखा खतरनाक प्रतीत हो, तो नागरिक तुरंत संबंधित विभागीय कार्यालय से संपर्क करें, ऐसा उद्यान विभाग की ओर से अपील की गई है।
