Mumbai BMC में पार्किंग और जगह की कमी पर बीजेपी का प्लान, जिमखाना बिल्डिंग में बनेगा नया हॉल

Mumbai BMC Assembly Hall Proposal: मुंबई बीएमसी में बीजेपी ने नया सभा हॉल बनाने का प्रस्ताव रखा है। पार्किंग और बैठने की कमी को देखते हुए जर्जर जिमखाना भवन के पुनर्विकास का सुझाव दिया गया है।
BMC Monsoon Drain Cleaning Special Drive
मुंबई महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mumbai BMC New Assembly Hall: मुंबई की बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) में आम सभा की बैठकों के लिए नए हॉल के निर्माण का प्रस्ताव सामने आया है। निर्वाचित प्रतिनिधियों के कार्यभार संभालने के दो महीने बाद भारतीय जनता पार्टी ने यह प्रस्ताव आधिकारिक रूप से पेश किया है।

बताया जा रहा है कि वर्ष 1893 के बाद पहली बार इस तरह का प्रस्ताव सदन में रखा गया है। मौजूदा सभा हॉल उस समय बनाया गया था, जब नगरसेवकों की संख्या केवल 64 थी, जबकि अब संख्या और आवश्यकताएं दोनों काफी बढ़ चुकी हैं।

पार्किंग और जगह की बड़ी समस्या

हाल ही में 20 नगरसेवकों के वाहनों का ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालान किए जाने की घटना के बाद यह मुद्दा और प्रमुखता से सामने आया। बीएमसी मुख्यालय के बाहर पार्किंग की कमी लंबे समय से समस्या बनी हुई है। वर्तमान सभा हॉल में बैठने की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।

जिमखाना भवन के पुनर्विकास का प्रस्ताव

बीजेपी नगरसेवक गणेश खणकर ने सुझाव दिया है कि मनपा अधिकारियों के लिए बने पुराने जिमखाना भवन, जो अब जर्जर हो चुका है, की पहली मंजिल पर नया सभा हॉल बनाया जाए। यह भवन आजाद मैदान के पास स्थित है और इसका बेहतर उपयोग किया जा सकता है।

पार्किंग और आधुनिक सुविधाओं पर जोर

प्रस्ताव के अनुसार, इस भवन के बेसमेंट में पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी, जिससे नगरसेवकों को राहत मिलेगी। साथ ही आधुनिक सुविधाओं से लैस नया हॉल बनाने की योजना है। अब इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय बीएमसी प्रशासन और महापौर के स्तर पर लिया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com