मुंबई में फिर मैनहोल में दर्दनाक हादसा, सांताक्रुज में जहरीली गैस से सफाईकर्मी की मौत, 1 की हालत गंभीर

Mumbai Sewage Worker Safety: मुंबई के सांताक्रुज पूर्व में सीवर सफाई के दौरान जहरीली गैस के असर से 50 वर्षीय सफाईकर्मी की मौत हो गई, जबकि साथी मजदूर गंभीर है। सुरक्षा मानकों पर फिर सवाल उठे।
Tragic manhole incident in Mumbai again: Sanitation worker dies from toxic gas in Santacruz
प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Santacruz East Manhole Toxic Gas Incident Mumbai: मुंबई में सीवर और मैनहोल की सफाई के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी का एक और मामला सामने आया है। सांताक्रूज पूर्व के गोलिबार रोड नंबर-8 स्थित भव्या निकेतन सोसायटी में सीवर की सफाई के लिए मैनहोल में उतरे दो निजी सफाईकर्मी जहरीली गैस की चपेट में आ गए। दम घुटने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सफाई के दौरान अचानक बिगड़ी हालत

जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूर सीवर की सफाई के लिए मैनहोल के अंदर उतरे थे। कुछ ही देर बाद उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी। इसके बाद दोनों बेहोश हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही बचाव दल को मौके पर बुलाया गया और दोनों मजदूरों को मैनहोल से बाहर निकाला गया।

50 वर्षीय मजदूर की मौत

दोनों को तत्काल मुंबई अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने 50 वर्षीय काश्ते को मृत घोषित कर दिया। हादसे में 30 वर्षीय अजय ठाकूर की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका अस्पताल में उपचार जारी है।

Tragic manhole incident in Mumbai again: Sanitation worker dies from toxic gas in Santacruz
शादी-जश्न में कटौती क्यों करें? CM फडणवीस की सूखा राहत वाली अपील पर भड़की उद्धव की शिवसेना यूबीटी

जहरीली गैस बनती है जानलेवा खतरा

मुंबई शहर में सीवर और मैनहोल के भीतर कई प्रकार की जहरीली गैसें जमा हो सकती हैं। इसके अलावा अंदर ऑक्सीजन का स्तर भी कम हो सकता है। ऐसी स्थिति में बिना सुरक्षा उपकरण और गैस की जांच किए मैनहोल में उतरना सफाईकर्मियों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।

Tragic manhole incident in Mumbai again: Sanitation worker dies from toxic gas in Santacruz
माहिम खाड़ी में 22 वर्षीय अज्ञात युवक के गिरने की आशंका, मुंबई पुलिस और फायर ब्रिगेड का सर्च ऑपरेशन जारी

सुरक्षा उपायों को लेकर उठे सवाल

इस हादसे ने सीवर और मैनहोल की सफाई के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों पर फिर सवाल खड़े किए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, सीवर में ऑक्सीजन की कमी और जहरीली गैसों की मौजूदगी कुछ ही समय में व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसे काम के दौरान गैस की जांच, पर्याप्त वेंटिलेशन, सुरक्षात्मक उपकरण और प्रशिक्षित कर्मचारियों की मदद जरूरी होती है।

घटना के बाद संबंधित अधिकारियों की ओर से मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। यह भी जांच का विषय है कि सफाईकर्मियों को मैनहोल में उतारने से पहले आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया था या नहीं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com