14 फीट से ऊंचे झोपड़ों पर बीएमसी करेगी कार्रवाई, एक अक्टूबर से 31 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

BMC Action: मुंबई में 14 फीट या उससे अधिक ऊंचाई वाली झोपड़ियों के खिलाफ बीएमसी 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाएगी। मनपा ने रहिवासियों से अवैध निर्माण स्वयं हटाने की अपील की है।
mumbai bmc action 14 feet slums illegal construction
मुंबई बीएमसी (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mumbai BMC: बीएमसी ने झोपड़पट्टी क्षेत्रों में अवैध निर्माण के खिलाफ एक अक्टूबर से 31 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाने का फैसला किया है। अभियान के तहत 14 फीट और उससे अधिक ऊंचाई वाली झोपड़ियों पर निष्कासन की कार्रवाई की जाएगी। मनपा प्रशासन ने संबंधित रहिवासियों से अपील की है कि वे अपने स्तर पर अवैध निर्माण तत्काल हटा लें, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मनपा प्रशासन के अनुसार मुंबई शहर और उपनगरों को मिलाकर कुल 2 लाख 23 हजार 150 झोपड़ियां हैं। इनमें 39 हजार 111 झोपड़ियां 14 फीट या उससे अधिक ऊंचाई की हैं। इनमें शहर में 3 हजार 348, पश्चिम उपनगर में 4 हजार 536 और पूर्व उपनगर में 31 हजार 227 झोपड़ियां शामिल हैं। इनमें से 4 हजार 584 झोपड़ियों के खिलाफ पहले ही निष्कासन की कार्रवाई की जा चुकी है, जबकि 611 झोपड़ियों को नोटिस जारी किए गए हैं।

प्रशासन की अवैध निर्माण खुद हटाने की अपील

मनपा दक्षता के सह आयुक्त देवेंदर सिंह के नेतृत्व में पहले से ही अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में झोपड़पट्टी क्षेत्रों में अवैध निर्माण हटाने के लिए विशेष अभियान आयोजित किया गया है। बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिडे के निर्देश और शहर की अतिरिक्त आयुक्त प्राजक्ता वर्मा-लवंगारे के मार्गदर्शन में यह विशेष अभियान चलाया जाएगा।

लगातार जारी है कार्रवाई

इस बीच बीएमसी के विभिन्न वार्डों में भी अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। 24 अगस्त से 15 सितंबर के बीच कुल 128 अवैध निर्माणों पर निष्कासन की कार्रवाई की गई है, जबति 140 अन्य अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित है।

mumbai bmc action 14 feet slums illegal construction
पूनम सागर के राजा: ठाणे की संकल्प सोसायटी में गणेशोत्सव की धूम, नील वर्ण के 6 फीट के बप्पा बने आकर्षण

मनपा प्रशासन की चेतावनी

मनपा प्रशासन ने नागरिकों से अवैध निर्माण नहीं करने की अपील की है। साथ ही यदि किसी स्थान पर ऐसा निर्माण किया गया है, तो उसे तत्काल स्वयं हटाने को कहा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्देशों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com