Thane News: अनधिकृत निर्माणों पर कुमार आयलानी सख्त, विधायक ने खड़े रहकर तुड़वाया अवैध निर्माण

Ulhasnagar Encroachment Action: उल्हासनगर में बढ़ते अनधिकृत निर्माण और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को लेकर विधायक कुमार आयलानी ने सख्त रुख अपनाया है।
ulhasnagar unauthorized construction kumar aylani action
उल्हासनगर अवैध निर्माण(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ulhasnagar Unauthorized Construction: उल्हासनगर मनपा क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कब्जा कर उस पर अवैधनिर्माण किए जाने का पुराना इतिहास है, लेकिन दो दिन पहले सैंकड़ों लोगों को अडचन देने वाले एक नए अवैध निर्माण को विधायक कुमार आयलानी द्वारा खुद खड़े रहकर उस निर्माण कार्य को मनपा के माध्यम से तुड़वाए जाने के बाद शहर में अवैध निर्माण का मुद्दा शहर में चर्चा का विषय बन गया है।

इसी कड़ी में शहर में तेजी से बढ़ रहे अनधिकृत निर्माणों और सरकारी जमीनों पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर विधायक कुमार आयलानी ने कड़ा रुख अपनाया है। शहर के हित और सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आयलानी ने मनपा प्रशासन को अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ नियमानुसार तत्काल एवं सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ उन्होंने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, संबंधित सचिव तथा मनपा आयुक्त को पत्र भेजकर उल्हासनगर शहर में बड़े पैमाने पर चल रहे अनधिकृत निर्माणों पर प्रभावी कार्रवाई करने का निवेदन किया है।

ulhasnagar unauthorized construction kumar aylani action
उल्हासनगर अवैध निर्माण(सोर्सः सोशल मीडिया)

सरकारी जमीनों का नुकसान

विधायक कुमार आयलानी ने अपने पत्र में इस बात पर गंभीर चिंता व्यक्त की है कि शहर में कुछ भूमाफियाओं एवं असामाजिक तत्वों द्वारा निजी स्वार्थ के लिए सार्वजनिक रास्तों, गलियों, सड़कों तथा सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे और अनधिकृत निर्माण किए जा रहे हैं। इस प्रकार के कृत्यों से न केवल शहर की नियोजन व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि सरकारी जमीनों का भी नुकसान हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन किसी व्यक्ति विशेष की निजी संपत्ति नहीं, बल्कि जनता की संपत्ति है।

अनधिकृत निर्माणों की निष्पक्ष जांच

इन जमीनों को अतिक्रमण और अवैध कब्जों से मुक्त रखना आवश्यक है, ताकि भविष्य में इनका उपयोग सड़क, उद्यान, पार्किंग, शासकीय सुविधाओं तथा अन्य जनहित के विकास कार्यों के लिए किया जा सके। विधायक आयलानी ने प्रशासन से मांग की है कि अनधिकृत निर्माणों की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही सरकारी जमीनों पर हो रहे अतिक्रमण को तत्काल रोका जाए और पहले से किए गए अवैध कब्जों पर भी प्रभावी कार्रवाई की जाए।

ulhasnagar unauthorized construction kumar aylani action
काली का पीली से फिर हुआ मिलन, नागपुर में बिना DJ के भी मारबत में उत्साह, कॉकरोच हटाओं बडग्या ने खींचा ध्यान

प्रशासन को हरसंभव सहयोग: आयलानी

विधायक कुमार आयलानी ने कहा कि सरकारी जमीन और सार्वजनिक रास्ते जनता की अमानत हैं। इन्हें किसी भी हालत में निजी स्वार्थ के लिए हड़पने नहीं दिया जाएगा। अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई के लिए प्रशासन को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com