पूनम सागर के राजा: ठाणे की संकल्प सोसायटी में गणेशोत्सव की धूम, नील वर्ण के 6 फीट के बप्पा बने आकर्षण

Thane Sankalp Society Ganeshotsav: मीरारोड की संकल्प सोसायटी में 21वें वर्ष गणेशोत्सव की धूम है। नील वर्ण के 6 फीट ऊंचे बप्पा आकर्षण का केंद्र हैं, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम और सेवा कार्य भी जारी हैं।
Thane Mira Road Sankalp Society 21st Ganeshotsav Blue Ganpati Idol
पूनम सागर के राजा(फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

21st Ganeshotsav Blue Ganpati Idol: मीरारोड पूर्व के पूनम सागर कॉम्प्लेक्स स्थित संकल्प सोसायटी-1 और 2 में इन दिनों गणेशोत्सव की धूम है। यहां पिछले 21 वर्षों से गणेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

इस वर्ष नील वर्ण में विराजमान 6 फीट ऊंचे गणपति बप्पा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। बप्पा की मनमोहक प्रतिमा के दर्शन के लिए सोसायटी के साथ आसपास के श्रद्धालु भी पहुंच रहे हैं।

हर घर से जुड़ा है उत्सव

संकल्प सोसायटी में गणेशोत्सव को केवल धार्मिक आयोजन के रूप में नहीं, बल्कि पूरे सोसायटी परिवार के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। सोसायटी के प्रत्येक घर के सदस्य सात दिनों तक बप्पा की सेवा और पूजा में सहभागी बनते हैं। सुबह-शाम आरती और भक्ति कार्यक्रमों से परिसर भक्तिमय बना रहता है।

बच्चों को मिलता है प्रतिभा दिखाने का मंच

गणेशोत्सव के दौरान प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इनमें सोसायटी के बच्चे और उनके माता-पिता उत्साह से हिस्सा लेते हैं। नृत्य, संगीत सहित विभिन्न प्रस्तुतियों के जरिए बच्चे अपनी प्रतिभा दिखाते हैं। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को समिति की ओर से सम्मानित भी किया जाता है।

शुभम ठाकुर ने बनाई प्रतिमा

इस वर्ष स्थापित की गई छह फीट की नील वर्ण गणपति प्रतिमा प्रसिद्ध मूर्तिकार शुभम प्रेमानंद ठाकुर ने तैयार की है। प्रतिमा का आकर्षक स्वरूप और बप्पा की मनमोहक भाव-भंगिमा श्रद्धालुओं का ध्यान खींच रही है।

Thane Mira Road Sankalp Society 21st Ganeshotsav Blue Ganpati Idol
गणेशोत्सव की विरासत अब पहुंचेगी विश्व पटल पर, UNESCO मान्यता की दिशा में महाराष्ट्र का बड़ा कदम

धार्मिक आयोजनों के साथ सेवा कार्य भी

ठाणे शहर की संकल्प उत्सव समिति के अध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि सोसायटी में गणेशोत्सव के अलावा श्रीराम नवमी और माता की चौकी जैसे धार्मिक आयोजन भी धूमधाम से किए जाते हैं। उत्सव मंडल जरूरतमंद और दीन-दुखियों की सहायता के लिए भी हमेशा आगे रहता है।

Thane Mira Road Sankalp Society 21st Ganeshotsav Blue Ganpati Idol
बाप्पा को विदाई देने गए नासिक के दो छात्रों की मौत, मोसम बांध में डूबने से दो 17 वर्षीय छात्रों की मौत

सोशल मीडिया पर आरती का लाइव प्रसारण

संकल्प सोसायटी की गणपति आरती का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रसारण भी किया जाता है। इससे सोसायटी से बाहर रहने वाले भक्त भी घर बैठे गणपति बप्पा की आरती में शामिल हो रहे हैं। इस तरह संकल्प सोसायटी का गणेशोत्सव धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता, सांस्कृतिक प्रतिभा और सेवा भावना का संदेश दे रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com