मुंबई-बेंगलुरु स्लीपर वंदे भारत में 11 स्टॉपेज, 15-16 घंटे में तय होगा 1,137 किमी का सफर

Mumbai Bengaluru Sleeper Vande Bharat: मुंबई-बेंगलुरु स्लीपर वंदे भारत का प्रस्तावित रूट और टाइम टेबल सामने आया है। ट्रेन 1,137 किमी की दूरी 15-16 घंटे में तय करेगी और 11 स्टेशनों पर रुकेगी।
(सोर्सः सोशल मीडिया)
मुंबई बेंगलुरु स्लीपर वंदे भारतmumbai bengaluru sleeper vande bharat route timetable fare
Published on: 
Updated on: 

Mumbai Bengaluru Vande Bharat Timetable: मुंबई से बेंगलुरु की दूरी अब केवल 16 घंटों में पूरी की जा सकेगी। रेलवे बोर्ड ने मुंबई-बेंगलुरु स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का प्रस्तावित रूट और टाइम टेबल जारी कर दिया है, जिसके तहत यह हाई स्पीड ट्रेन कुल 11 स्टेशनों पर ठहराव के साथ दौड़ेगी।

बोर्ड द्वारा तय किए गए इस नए रूट से पश्चिम महाराष्ट्र और उत्तर कर्नाटक के प्रमुख शहरों का पत्ता कट गया है, जिससे एक तरफ सोलापुर रूट के यात्रियों में उत्साह है तो दूसरी तरफ मिरज, कोल्हापुर और बेलगावी क्षेत्र के लोगों में निराशा देखी जा रही है।

(सोर्सः सोशल मीडिया)
5 साल तक युवती से दुष्कर्म, नासिक में धर्मांतरण विरोधी कानून के तहत संत निवृत्तिनाथ संस्थान के अध्यक्ष पर FIR

ट्रेन पुणे और सोलापुर होकर गुजरेगी

मुंबई और बेंगलुरु के बीच जल्द शुरू होने वाली देश की अत्याधुनिक स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का प्रस्तावित रूट और समय सारणी सामने आ चुकी है। रेलवे बोर्ड के नए प्लान के अनुसार यह ट्रेन पुणे और सोलापुर होकर गुजरेगी। यह हाई स्पीड ट्रेन 1,137 किलोमीटर की दूरी महज 15 से 16 घंटे में तय करेगी। यह गाड़ी सीएसएमटी मुंबई से चलकर कल्याण, पुणे, सोलापूर, कलबुर्गी, वाडी, रायचूर, गुंतकल, अनंतपुर, धर्मावरम होते हुए केएसआर बेंगलुरु पहुंचेगी।

(सोर्सः सोशल मीडिया)
नागपुर BJP में बगावत, गडकरी-फडणवीस के गढ़ में संग्राम, सुधाकर कोहले के सामने अनिल सोले ठोकेंगे ताल

इस तरह हो सकता है किराया

इस रूट के चयन से पश्चिम महाराष्ट्र के कराड, सांगली, मिरज और उत्तर कर्नाटक के धारवाड़, हुबली जैसे अहम शहरों को सीधी कनेक्टिविटी नहीं मिल सकी है। जनप्रतिनिधियों की मिरज-बेलगावी रूट की मांग दरकिनार होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। प्रस्ताव के मुताबिक यह स्लीपर ट्रेन हफ्ते में 6 दिन पटरी पर उतरेगी। यह ट्रेन सोमवार को नहीं चलेगी।

पूरी तरह एसी इस रैक में फर्स्ट एसी, सेकंड एसी और थर्ड एसी कोच उपलब्ध रहेंगे। अनुमानित किराए के तहत 3-टियर एसी का टिकट 2,200 से 2,500 रुपए, 2-टियर एसी का किराया 3,200 से 3,600 रुपए और फर्स्ट एसी का टिकट 4,000 से 4,500 रुपए के आसपास रहने की संभावना है। रेलवे जल्द ही आधिकारिक किराया सूची सार्वजनिक करेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com