Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गुजरातियों की है मुंबई, मराठी सिर्फ 32%, बीजेपी सांसद ने उगला जहर

Maharashtra Politics : महाराष्ट्र में मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बयान को लेकर न केवल राज्य से बल्कि देश भर से जवाब आ रहे है। इस मामले में निशिकांत दुबे ने मुंबईवासियों के आंकड़ों पर बात की है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 20, 2025 | 07:39 AM

नितेश राणे-राज ठाकरे-निशिकांत दुबे (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra Politics :  झारखंड के गोड्डा सीट से बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे को राज ठाकरे ने शुक्रवार को समुद्र में डुबो, डुबो कर मारने की चेतावनी दी थी। जिस पर सांसद दुबे ने एक बार फिर पलटवार किया है। दुबे ने मुंबई पर मराठियों के राज और उद्धव ठाकरे के दावे को खारिज करते हुए कहा कि मुंबई मराठियों की नहीं बल्कि सिर्फ गुजरातियों की है।

सांसद दुबे ने कहा कि आपको राष्ट्रभाषा के रूप में हिंदी स्वीकार नहीं है। आप अंग्रेजों की अंग्रेजी जंचती है, वह त्रिभाषी फार्मूले में शामिल है। उस अंग्रेजी भाषा को पढ़ाने में कोई दिक्कत नहीं है। ब्रिटेन की अंग्रेजी भाषा भारत में पढ़ाई जाएगी, उसमें कोई नहीं है। लेकिन हिंदी भाषा के विरोध में आप जो डंका बजा रहे हैं।

कितने प्रतिशत लोग मराठी

आप मराठी-मराठी की बात कर रहे हैं लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि मुंबई गुजरात का हिस्सा थी। मुंबई महाराष्ट्र का हिस्सा नहीं थी। 1956 में जब भाषा के आधार पर विभाजन हुआ तो मुंबई महाराष्ट्र का हिस्सा बन गई। यह बहुत अच्छी बात हुई। लेकिन आज भी मुंबई की स्थिति ऐसी है कि मुंबई में केवल 31 से 32 प्रतिशत मराठी भाषी रहते हैं और इतने ही नागरिक हिंदी भाषी हैं। 2 प्रतिशत भोजपुरी, 12 प्रतिशत गुजराती, 3 प्रतिशत तेलुगु और 3 प्रतिशत तमिल, 2 प्रतिशत राजस्थानी और 1 से 12 प्रतिशत उर्दू भाषी रहते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

नाशिक कांड पर राज ठाकरे का हमला, बोले- सरकार को पहले क्यों नहीं लगी भनक?

राज ठाकरे ने अशोक खरात कांड को बताया राज्य के पतन का संकेत, फडणवीस सरकार से पूछे चुभते सवाल

सुनेत्रा पवार की पार्टी पर किसका कंट्रोल? CM फडणवीस के दखल से 15 महीने में तीसरे बड़े नेता का इस्तीफा

सातारा जिला परिषद में पहली बार खिला कमल! फडणवीस के एक फोन ने पलटी बाजी, शिंदे-पवार को दे दी मात

मैंने हिंदी सिखा दी

राज ने शुक्रवार को एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान निशिकांत दुबे को मुंबई आने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि एक बीजेपी सांसद ने कहा कि मराठी लोगों को हम यहां पे पटक पटक के मारेंगे, मैं उसे कह रहा हूं कि आप मुंबई आइए। हम आपको मुंबई के समुद्र में डूबो-डूबो के मारेंगे। गौरतलब हो कि ये बयान देने के दौरान राज हिंदी में बोल रहे थे। इसी पर तंज कसते हुए निशिकांत दुबे ने कहा कि ‘मैंने राज ठाकरे को हिंदी सिखा दी? उन्होंने राज को चुनौती देते हुए कहा मुंबई में लोगों को मारने वालों में यदि हिम्मत है तो महाराष्ट्र में उर्दू तमिल और तेलगू बोलने वालों को मारकर दिखाओ।

यह भी पढ़ें – Local Train: मुंबई में आज मेजर ब्लॉक का ऐलान, निलंबित रहेंगी ये हार्बर सेवाएं

मनोज, नितेश ने भी बोला हमला

राज ठाकरे की शुक्रवार की सभा के बाद बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने भी राज पर हमला बोला। मनोज तिवारी ने कहा कि राज जिसके भी साथ जाएंगे वो पार्टी खत्म हो जाएगी। इसी तरह नितेश राणे ने कहा कि यदि बीएमसी में उद्धव ठाकरे की जीत होती है तो मुंबई का मेयर अब्दुल या शेख बनेगा और ये हिंदू समाज के लिए खतरा होगा। उन्होंने उद्धव ठाकरे पर इस्लामिक झंडा फहराने वालों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। वही राज ठाकरे से सवाल किया की मीरा रोड के मुस्लिम इलाको में सभा क्यों नहीं की?

Mumbai belongs to gujaratis nishikant dubey raj thackeray

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 20, 2025 | 07:39 AM

Topics:  

  • Hindi Controversy
  • Maharashtra Politics
  • Raj Thackeray

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.