-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Army Headquarter Pistol Theft 3 Arrested
मुंबई आर्मी हेडक्वार्टर में चोरी के गोवा में अय्याशी करने गए चोर, मलाड पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार
- Written By: आकाश मसने
Mumbai Crime News: मुंबई में आर्मी दक्षिणी कमान मुख्यालय से कर्नल के केबिन से सर्विस पिस्टल और कैश चोरी कर आरोपी गोवा भाग गए। मुंबई क्राइम ब्रांच ने 3 शातिर चोरों को मलाड में किराए के मकान से दबोचा।

चोरी की गई पिस्टल (सोर्स: IANS)
Mumbai Army Headquarters Theft: मुंबई में सेना के दक्षिणी कमान मुख्यालय (आर्मी हेडक्वार्टर) में एक कर्नल के केबिन से उनकी सर्विस पिस्टल, 9 कारतूस और 3 लाख रुपए चोरी करने के आरोप में तीन शातिर चोर गिरफ्तार किए गए हैं। वारदात के बाद आरोपी चोरी के माल से गोवा में मौज-मस्ती कर रहे थे।
मुंबई में सेना के दक्षिणी कमान मुख्यालय में यह गंभीर चोरी की घटना सामने आई थी। चोरों ने कर्नल के केबिन का ताला तोड़कर उनकी सर्विस पिस्टल, 9 कारतूस, साढ़े चार सौ ग्राम चांदी के बर्तन और 3 लाख रुपए नकदी चुरा ली थी।
रेकी के बाद दिया वारदात को अंजाम
क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, पकड़े गए आरोपी बेहद चालाक हैं। आर्मी मुख्यालय जैसे हाई-सिक्योरिटी जोन में घुसना आसान नहीं था, लेकिन मुख्य आरोपी ने पहले आर्मी कैंप के आसपास रेकी की थी। उसे मुख्यालय की सुरक्षा व्यवस्था की कमजोर कड़ी का पता था। योजना के तहत, बदमाशों ने पीछे के रास्ते का पता लगाया और रात के अंधेरे में मुख्यालय में घुसे।
सम्बंधित ख़बरें
मथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
मध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Varanasi: पुलिस ने फर्जी मैरेज ब्यूरो का किया भंडाफोड़; 10 महिलाएं गिरफ्तार, 10 लाख की साइबर ठगी का खुलासा
जांच में यह भी पता चला कि वारदात वाले दिन दो आरोपी मुख्यालय में घुसे थे, जबकि एक बाहर पहरा दे रहा था। बदमाशों ने केबिन का ताला चाबी से खोला था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वारदात में असली या डुप्लीकेट चाबी का इस्तेमाल किया गया था। क्राइम ब्रांच ने फिलहाल यह साफ किया है कि यह आंतरिक मिलीभगत नहीं है।
चोरी के पैसों से गोवा में हुई अय्याशी
वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद, तीनों आरोपी चोरी का माल लेकर गोवा फरार हो गए। गोवा में चोरी के पैसे से उन्होंने खूब मौज-मस्ती की, लग्जरी होटल में ठहरे और शराब-कबाब का लुत्फ उठाया। चार दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट-12 ने इन तीनों आरोपियों को मलाड में एक किराए के मकान से गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें:- ‘उद्धव का इतिहास औरंगजेब जैसा, जिसने पिता को कैद…’, ये क्या बोले गए भाजपा नेता राम कदम
ये सभी आरोपी कुरार इलाके के रहने वाले हैं और लंबे समय से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। कुरार पुलिस स्टेशन में इनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने तलाशी में कर्नल की पिस्टल, सभी कारतूस, चांदी के बर्तन और बचा हुआ कैश बरामद कर लिया है।
राष्ट्रीय सुरक्षा पर खड़े हुए गंभीर सवाल
आर्मी मुख्यालय से हथियारों की चोरी की इस घटना ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर सवाल खड़े किए हैं। हथियारों की चोरी न सिर्फ संस्थान की विश्वसनीयता पर बट्टा लगाती है, बल्कि आतंकी संगठनों के हाथों में हथियार पहुंचने का खतरा भी पैदा करती है। इस घटना के बाद, सेना ने तत्काल आंतरिक जांच शुरू कर दी है और अपने सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा कर रही है।
(एजेंसी नइपुट के साथ)
Mumbai army headquarter pistol theft 3 arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM











