दिल्ली के बाद मुंबई में भी घुटने लगा दम, हवा में छाई धुंध की चादर, AQI पहुंचा 300 पार
Mumbai News: मुंबई शहर का औसत AQI 267 है, जो ‘Unhealthy’ श्रेणी में आता है बीएमसी ने GRAP-IV लागू करने की चेतावनी दी है और निर्माण गतिविधियों पर रोक लगाने पर विचार कर रही है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
दिल्ली के बाद मुंबई में भी घुटने लगा दम
Mumbai Air Pollution: महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई भी अब प्रदूषण के खतरे से जूझ रही है. शहर का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 267 है, जो ‘Unhealthy’ श्रेणी में आता है. कई हॉटस्पॉट्स में प्रदूषण की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जैसे मजगांव (305), चाकला-अंधेरी ईस्ट (263), नेवी नगर-कोलाबा (271), और मालाड (223). बीएमसी ने GRAP-IV (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) लागू करने की चेतावनी दी है और निर्माण गतिविधियों पर रोक लगाने पर भी विचार कर रही है.
इसके अलावा, महाराष्ट्र के अन्य कई शहर भी खराब हवा से परेशान हैं. जैसे नागपुर (AQI 199), ठाणे (188), नवी मुंबई (186), मीरा-भायंदर (192) में भी प्रदूषण ‘Unhealthy’ श्रेणी में है. राज्यभर में हवा की गुणवत्ता लगातार गिरती जा रही है. मुंबई के कई इलाकों में प्रदूषण अब ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच चुका है.
बीएमसी ने चेतावनी दी है कि यदि हालात और बिगड़े तो निर्माण गतिविधियों पर रोक और अन्य आपात कदम उठाए जा सकते हैं. प्रदूषण के मुख्य कारणों में वाहन उत्सर्जन में बढ़ोतरी, निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल, मौसम में बदलाव और हवा की गति का कम होना शामिल हैं.
सम्बंधित ख़बरें
26/11 हमले के बाद सुरक्षा की फीस 22 करोड़! BMC की नोटिस के बाद ताज होटल प्रशासन ने की ये डिमांड
सरकारी बंगला नहीं मिला तो एकनाथ शिंदे से नाराज हुए सचिन अहीर, ठाकरे गुट को छोड़ शिवसेना में हुए थे शामिल
श्रीकृष्ण पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज… मौलाना जर्जिस अंसारी के दावे से भड़का हिंदू संगठन, गिरफ्तारी की उठी मांग
Maharashtra MPSC Exam 2026: छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार, ऑफलाइन आयोजित होंगी एमपीएससी परीक्षाएं
विशेषज्ञों की सलाह
- बाहर जाते समय मास्क पहनें.
- बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा/हृदय रोगियों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.
- घर में एयर प्यूरीफायर का उपयोग करें और खिड़कियां बंद रखें.
यह भी पढे़ं- बर्थडे मनाने के बहाने दोस्तों ने बुलाया बाहर, फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, देखें खौफनाक VIDEO
कंस्ट्रक्शन साइट्स के लिए दिशानिर्देश
- बीएमसी ने बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए निर्माण परियोजनाओं के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं. इसके तहत:
- निर्माण साइट्स पर टिन के बैरिकेड और हरे कपड़े के कवर लगाने होंगे.
- तोड़फोड़ के दौरान नियमित रूप से पानी का छिड़काव करना होगा.
- मलबे को वैज्ञानिक तरीके से संग्रहित करना होगा.
- सामग्री चढ़ाने और उतारने के दौरान पानी से फॉगिंग का उपयोग करना होगा.
- वायु-गुणवत्ता निगरानी और धूल निष्कर्षण प्रणालियां स्थापित करनी होंगी.
