मुंबई में वन्यजीव तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: पुलिस पर हमला कर खाड़ी में कूदा तस्कर, 1.15 किलो एम्बरग्रीस जब्त
Mumbai Ambergris Seizure: मुंबई में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ पुलिस ने 24 वर्षीय युवक को 1.15 किलो एम्बरग्रीस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस पर हमला किया और भागने की कोशिश की।
Crime News Mumbai: मालवणी पुलिस ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 वर्षीय युवक को 1.15 किलो स्पर्म व्हेल एम्बरग्रीस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अदनान खान के रूप में हुई है। बरामद एम्बरग्रीस अंतरराष्ट्रीय अवैध वन्यजीव तस्करी में बेहद कीमती माना जाता है।
नियमित गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने पर अदनान खान को रोककर पूछताछ की कोशिश की गई। इस दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मियों से बहस की और एक पुलिस कांस्टेबल पर हमला कर दिया। इसके बाद वह मौके से फरार होने लगा।
पुलिस ने पीछा किया तो बचने के लिए आरोपी ने पास की खाड़ी में छलांग लगा दी। हालांकि पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 1.15 किलो स्पर्म व्हेल एम्बरग्रीस बरामद किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
नांदुरा तहसीलदार पर जानलेवा हमले का निषेध, अवैध रेत माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
बनना था शिक्षक, बन गया ढोंगी बाबा: बालूमामा का अवतार बताने वाले मनोहर भोसले का काला साम्राज्य उजागर
तुमसर-बपेरा हाईवे पर सनसनी: बंद मकान से लाखों के जेवरात और नकदी पार, जांच में जुटी सिहोरा पुलिस
वर्धा में कचरा फेंकने वालों की अब खैर नहीं: प्रशासन सख्त, नियमों के उल्लंघन पर लगेगा भारी जुर्माना और नोटिस
एम्बरग्रीस स्पर्म व्हेल की आंतों में बनने वाला मोम जैसा पदार्थ होता है, जिसकी परफ्यूम उद्योग में काफी मांग रहती है। इसका उपयोग इत्र की खुशबू लंबे समय तक बनाए रखने और कुछ विशेष उत्पादों में किया जाता है।
इसी वजह से इसे समुद्र का सोना या फ्लोटिंग गोल्ड भी कहा जाता है। मुंबई में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ इसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।
