मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुई ब्लिंकिट सर्विस, अब जरूरत का सामान मिनटों में मंगा सकेंगे यात्री
Mumbai International Airport पर ब्लिंकिट और अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने इन-टर्मिनल क्विक कॉमर्स सेवा शुरू की है। अब यात्री ऐप के जरिए सीधे बोर्डिंग गेट और लाउंज तक सामान मंगवा सकेंगे।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई एयरपोर्ट पर ब्लिंकइट (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai Airport Blinkit Quick Commerce Service: अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने क्विक कॉमर्स कंपनी ब्लिंकिट के साथ साझेदारी में बुधवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भारत की पहली ‘इन-टर्मिनल’ क्विक कॉमर्स सेवा शुरू करने की घोषणा की।
यह सेवा वर्तमान में टर्मिनल-2 के घरेलू प्रस्थान क्षेत्र में शुरू हो गई है, जिसके माध्यम से ऐप आधारित वितरण सेवा को सीधे हवाई अड्डे के भीतर उपलब्ध कराया गया है। इस सुविधा के तहत यात्री ब्लिंकिट ऐप के माध्यम से अपनी जरूरत का सामान मंगवा सकते हैं। यह सामान हवाई अड्डे के भीतर बोर्डिंग गेट, लाउंज, फूड कोर्ट और कुछ चुनिंदा केंद्रों पर सीधे यात्री के स्थान तक पहुंचाया जाएगा।
NOT an April Fool's joke folks https://t.co/EJbuZvMKlk — Blinkit (@letsblinkit) April 1, 2026
सम्बंधित ख़बरें
संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस का बड़ा कदम, मुंबई में 7 हजार पदाधिकारी सीखेंगे राजनीति के गुर
लाखों की फीस वसूलने वाले कोचिंग संस्थान डकैत; नेताओं और माफियाओं की सांठगांठ पर भड़के राधाकृष्ण विखे पाटिल
राकांपा का अंदरूनी लेटर वॉर बना जीशान सिद्दीकी के लिए काल, क्या सुनेत्रा पवार की एक गलती से छिन जाएगी विधायकी?
उपमुख्यमंत्री पद के इस्तेमाल को वकील ने बताया असंवैधानिक, राज्यपाल को भेजा दूसरा शिकायती पत्र
एयरपोर्ट पर पहली बार शुरू हुई सर्विस
ब्लिंकिट के सीईओ के अनुसार यह दुनिया का पहला एयरपोर्ट है, जहां इस तरह क्विक कॉमर्स सुविधा शुरू की गई है। एयरपोर्ट जैसे हाई-ट्रैफिक और सिक्योरिटी हैवी एरिया में इस मॉडल को लागू करना अपने आप में एक बड़ा ऑपरेशनल कदम माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें :- मुंबई में अंतरराष्ट्रीय तनाव का फायदा उठाकर ठगी, ‘गैस अधिकारी’ बनकर लोगों को बनाया शिकार
इससे कंपनी को नए यूज केस और ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने का मौका मिलेगा। इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए यात्रियों को अपने ब्लिंकिट ऐप को अपडेट करना होगा। इसके बाद वे एयरपोर्ट के अंदर से ही ऐप के जरिए ऑर्डर प्लेस कर सकते हैं। ऑर्डर मिलने के बाद टीम टर्मिनल के भीतर ही तय लोकेशन पर डिलीवरी करेगी। यह पूरा प्रोसेस तेज और आसान बनाया गया है।
