Mumbai के मुलुंड में सख्त ट्रैफिक चेकिंग, 3 महीने में 70 लाख से ज्यादा जुर्माना वसूला
Vehicle Challan Mumbai 2026 Data: मुंबई के मुलुंड में ट्रैफिक पुलिस ने तीन महीने में 23 हजार से अधिक वाहनों पर कार्रवाई की। नियम उल्लंघन करने वालों से 70 लाख रुपये से ज्यादा जुर्माना वसूला गया।
- Written By: अपूर्वा नायक
ट्रैफिक पुलिस (सौ. सोशल मीडिया )
Mulund Traffic Police Fine In Mumbai: मुलुंड ट्रैफिक पुलिस ने जनवरी से मार्च 2026 तक यानी तीन महीने में 23 हजार 207 वाहनों पर कार्रवाई की है और 70 लाख 49 हजार 750 रुपए जुर्माना वसूल किया है।
इसमें दो पहिया, चार पहिया वाहनों के अलावा रिक्शा चालकों पर नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई है। मुलुंड यातायात पुलिस की सीमा मुलुंड चेक नाका से लेकर एस वार्ड तक है।
ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने के लिए यह कार्रवाई की है। वाहनों का चेकिंग अभियान यातायात पुलिस समय-समय पर वाहनों का विशेष चेकिंग अभियान चलाती रहती है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
यह किसानों और संगठनों के सामूहिक संघर्ष की बड़ी जीत है, लोन माफी की शर्तें हटाने पर बोले रोहित पवार
लोक कलाओं को मजबूत करने के लिए बनेगी समिति, मंत्री शेलार ने डिजिटल संरक्षण और अधिक अवसर का दिया भरोसा
महाराष्ट्र में बिना HSRP नंबर प्लेट वाले 6,718 वाहनों पर हुई कार्रवाई, वसूला गया 8 लाख का जुर्माना
Mumbai में लगातार चल रहा चेकिंग अभियान
इसके अलावा सड़क सुरक्षा, जाम को कम करने और नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर लगातार कार्रवाई की जाती है। ताकि आम नागरिक को परेशानी न झेलनी पड़े। यह कार्रवाई हेलमेट न पहनने, नो पार्किंग के अलावा सिग्नल तोड़ने, ओवर लोडिंग जैसी तमाम कानून उल्लंघन पर की गई है।
अधिकारियों की अपील
यातायात नियमों का करें पालन वाहन चालकों नियमों का पालन करना जरूरी है। ऐसा न करने वाले कानून का उल्लंघन कर दूसरों के लिए मुसीबत खड़ी करते हैं। प्रशासन का कार्य सड़क परिवहन को सुरक्षित करना है। – महेश तांबे, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, (मुलुंड यातायात विभाग)
ये भी पढ़ें :- Mumbai में ANC की बड़ी कार्रवाई, 20 किलो गांजा के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
सड़क सुरक्षा जरूरी कई लोग बार बार जुर्माना भरने के लिए तैयार हैं, लेकिन सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट लगाने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की आदत नहीं अपनाते हैं। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। – रोहित मिश्रा, समाजसेवी
