किरिट सोमैया के दौरे के बाद BMC और पुलिस की सख्ती, मुलुंड में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज
Mulund Station क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण और फेरीवालों की समस्या को लेकर बीएमसी, पुलिस और ट्रैफिक विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की। रेलवे स्टेशन के आसपास सड़क और फुटपाथ खाली कराए गए।
- Written By: अपूर्वा नायक
किरीट सौमेया (सौ. सोशल मीडिया )
Mulund Station Anti Hawker Drive: मुंबई के मुलुंड इलाके में रेलवे स्टेशन के आसपास बढ़ते अतिक्रमण और फेरीवालों की समस्या को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाई।
भाजपा नेता किरीट सोमैया के साथ बीएमसी अधिकारियों, पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप से क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
स्टेशन के पास सड़क और फुटपाथ पर कब्जा
स्थानीय लोगों के अनुसार स्टेशन के 100 मीटर के दायरे में बड़ी संख्या में फेरीवालों ने सड़क और फुटपाथ पर सामान लगाकर जगह घेर ली थी। इससे यात्रियों और राहगीरों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही थी और ट्रैफिक पर भी असर पड़ रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
लातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
साकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
महाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
मुंबई मैनहोल हादसा: साकीनाका में 25 फीट गहरे सीवर में गिरे 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, रेस्क्यू टीम को मिला शव
''बांगलादेशी मुस्लिम फेरीवाला मुक्त मुंबई' आज मुलुंड येथे कारवाई सुरू किरीट सोमैया, मिहिर कोटेचा, मनोज कोटक, महापालिका, वाहतूक, रेल्वे अधिकाऱ्यांसह स्टेशन व आसपासचा भागाची पाहणी केली स्टेशनपासून 100 मीटरमध्ये एकही फेरीवाला नाही. मुंब्रा आणि बांगलादेशी माफिया वर कारवाई सुरू pic.twitter.com/KPfM5xDTzJ — Kirit Somaiya (@KiritSomaiya) February 6, 2026
अतिक्रमण दस्ते की त्वरित कार्रवाई
संयुक्त दौरे की जानकारी मिलते ही बीएमसी के टी वार्ड अतिक्रमण विभाग ने शुक्रवार सुबह से ही अभियान शुरू किया। आरआर टी रोड और जेएन रोड सहित कई इलाकों में अवैध हाकरों पर कार्रवाई की गई और उनका सामान जब्त कर लिया गया, जिससे कई सड़कों पर यातायात सामान्य हुआ।
भीड़भाड़ वाले प्रमुख मार्गों पर फोकस
पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, आरआर टी रोड, जेएन रोड, एसएल रोड और एमजी रोड जैसे व्यस्त इलाकों में विशेष अभियान चलाया गया। ये इलाके लंबे समय से अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहे थे और यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं।
ये भी पढ़ें :- मुंबई में विदेशी नागरिकों के लिए डिटेंशन सेंटर अब भी बंद, डिपोर्टेशन प्रक्रिया में हो रही देरी
स्थानीयों की शिकायतें और प्रशासन का जवाब
कुछ राहगीरों ने आरोप लगाया कि फुटपाथ पर कब्जा करने वाले कुछ दुकानदारों पर समान रूप से कार्रवाई नहीं होती। इस पर मुलुंड अतिक्रमण विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक संतोष पाल ने कहा कि विभाग नियमित रूप से कार्रवाई करता है और आगे भी अभियान जारी रहेगा।
