AkolaVidarbha Chamber of Commerce News: विदर्भ चेंबर ऑफ कॉमर्स अँड इंडस्ट्री की ओर से स्थानीय गोरक्षण मैदान में संपन्न हुये विटेक्स व्यापार उद्योग प्रदर्शनी की सफलता हेतु श्रम साफल्य कार्यक्रम संपन्न हुआ।
एमआईडीसी के बारोमासी सभागृह में चेंबर के पूर्व अध्यक्ष रमाकांत खेतान, अशोक दालमिया, श्रीकिसन अग्रवाल, रमाकांत खंडेलवाल, विजय पनपालिया की उपस्थिति में एवं चेंबर के अध्यक्ष निकेश गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में मंच पर चेंबर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सिद्धार्थ रुहाटीया, कनिष्ठ उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल, सचिव नीरव वोरा, कोषाध्यक्ष किशोर बाछुका, सहसचिव किरीट मंत्री, सहसंयोजक राहुल मित्तल आदि उपस्थित थे।
चेंबर अध्यक्ष निकेश गुप्ता ने विटेक्स 2026 प्रदर्शनी की सफलता की पूर्ण जानकारी देकर सभी के सामूहिक प्रयास से यह प्रदर्शनी सफल होने का प्रतिपादन कर शुभेच्छा प्रदान की।
कार्यक्रम में आयोजन समिति के पंकज कोठारी, आशीष चंदाराणा, राहुल गोयनका, एड. सुभाष सिंह ठाकुर, सज्जन अग्रवाल, शांतिलाल भाला, राजकुमार राजपाल, सलीम डोडिया, दिलीप खत्री, हरीश लाखानी, कृष्णा शर्मा, शैलेंद्र कागलीवाल, रजनी महाले, चंचल भाटी, कमल खंडेलवाल, मनीष केडिया, संतोष छाजेड, दीपाली देशपांडे, आशीष अमीन, नीलेश अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, राजीव शर्मा, आशुतोष वर्मा, गुलशन कृपलानी, श्रीकांत गोयनका, मधुर खंडेलवाल, नमन खंडेलवाल, महेंद्र तडरेजा अकोट, अविन अग्रवाल, नितिन भारूका मुर्तिजापुर, दीपक वाटमारे बार्शीटाकली, दिनेश पालडीवाल शेगांव, बिपिन गांधी खामगांव, अमरीश पारेख, कपिल ठक्कर, केतन गुप्ता, रितिक अग्रवाल, भूषण अग्रवाल, ओम अग्रवाल, मनोज मोर, प्रणय कोठारी, प्रतीक अग्रवाल, हिमांशू खंडेलवाल, यश सिंघनिया, मनोज अग्रवाल, पीयूष खंडेलवाल, शैलेश अलीमचंदानी, रोहित रूगटा, प्रतुल भारुका, रोहित खंडेलवाल, नितिन बियाणी, निर्मल समदडिया, रविता शर्मा, नीलेश अग्रवाल अकाउंटंट, सीए जितेश अग्रवाल समेत चेंबर कर्मचारी गिरीराज लखोटिया, देवांग जैन, मंगेश रघुवंशी, तुषार नारे, हर्षिता रघुवंशी, प्रताप ठाकुर, यशस्वी भारानी आदि को सम्मानित किया गया।
इस समय आयोजन समिति के पदाधिकारियों द्वारा चेंबर के अध्यक्ष निकेश गुप्ता, रुचि गुप्ता, चेंबर के सचिव नीरव वोरा, पायल वोरा को सम्मानित किया गया।