Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 17 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र में ड्रग्स माफिया पर सरकार का बड़ा प्रहार, सीएम फडणवीस ने दिए सप्लाई चेन खत्म करने के निर्देश

Drug Seizure Mumbai: महाराष्ट्र को नशामुक्त बनाने के लिए सीएम फडणवीस ने स्कूली पाठ्यक्रम में मादक पदार्थों के दुष्परिणाम शामिल करने और एनडीपीएस के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के निर्देश दिए।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 17, 2026 | 12:57 PM

सीएम फडणवीस (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Nashamukt Maharashtra Strategy Devendra Fadnavis Review: महाराष्ट्र और खासकर मुंबई एमएमआर में नशीले जहर यानी मादक पदार्थों की तस्करी एक बड़ी समस्या बन गई है। पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों की तमाम कोशिशों के बाद भी करोड़ों रुपए की ड्रग्स तस्कर लगातार तस्करी करके लाई जा रही है। इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार अब सीधे ड्रग्स के कारोबार की जड़ पर प्रहार की तैयारी कर रही है।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने गुरुवार को प्राकृतिक और कृत्रिम दोनों प्रकार के मादक पदार्थों के उत्पादन, तस्करी और कारोबार से जुड़ी पूरी आर्थिक व्यवस्था को जड़ से खत्म करने के निर्देश दिए।

मुंबई एमएमआर के स्कूलों में जागरूकता नशामुक्ति केंद्रों पर जोर

सह्याद्री अतिथिगृह में आयोजित ‘नशामुक्त महाराष्ट्र’ रणनीति एवं कार्ययोजना की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि सशक्त महाराष्ट्र के निर्माण के लिए नशा मुक्ति अभियान को जन आंदोलन बनाना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने सातवीं से दसवीं कक्षा के

सम्बंधित ख़बरें

संभाजीनगर में अवैध होर्डिंग्स पर मनपा की अंतिम चेतावनी, 18 जुलाई तक खुद हटाएं, वरना होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

नितिन गडकरी पर टिप्पणी पड़ी भारी! E20 पेट्रोल विवाद में यूट्यूबर मनीष कश्यप समेत 4 इन्फ्लुएंसर्स पर FIR दर्ज

छत्रपति संभाजीनगर में सनसनी: बॉडीगार्ड ने मालिक पर हत्या की साजिश और तांत्रिक अनुष्ठान के लगाए आरोप

मासूम की मौत पर सियासत का गंदा खेल, चेंबूर पेड़ हादसे पर BMC रिपोर्ट को लेकर प्रशासन और सत्ता पक्ष में घमासान

पाठ्यक्रम में मादक पदार्थों के दुष्परिणामों को शामिल करने का सुझाव दिया। उन्होंने स्कूलों और कॉलेजों को नशामुक्त परिसर घोषित करने के लिए नियमावली बनाने तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से राज्यभर में नशा मुक्ति केंद्रों की श्रृंखला विकसित करने के निर्देश दिए। मुंबई शहर में बहु विषयक नशा मुक्ति केंद्र शुरू करने और सरकारी अस्पतालों में भी ऐसी सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें:- संभाजीनगर में अवैध होर्डिंग्स पर मनपा की अंतिम चेतावनी, 18 जुलाई तक खुद हटाएं, वरना होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

नशा मुक्ति अभियान को जन आंदोलन बनाना जरूरी

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि मादक पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। एनडीपीएस कानून के तहत मामलों के त्वरित निपटारे के लिए फास्ट ट्रैक अदालतें स्थापित करने तथा सरकारी वकीलों को विशेष प्रशिक्षण देने के निर्देश भी दिए। उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और गोपनीय सूचना देने वाले नागरिकों के लिए पुरस्कार योजना लागू करने की बात भी कही।

कार्रवाई में बड़ी सफलता

  • बैठक में बताया गया कि वर्ष 2021 से 2025 के बीच पुलिस ने 6,550 करोड़ रुपए मूल्य का 5.7 टन मेफेड्रोन सहित बड़ी मात्रा में हेरोइन, गांजा, चरस और कोकीन जब्त की है।
  • वर्ष 2025 में 17,611 मामलों में 1,340 करोड़ रुपए मूल्य के विभिन्न मादक पदार्थ जब्त किए गए तथा 15,994 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 72 विदेशी नागरिक शामिल है।
  • वर्ष 2025 में 17,611 मामलों में 15,994 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 72 विदेशी नागरिक शामिल थे।

Mmr nashamukt mumbai maharashtra campaign devendra fadnavis school syllabus ndps

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 17, 2026 | 12:57 PM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Drug Seized
  • Drugs Mafia
  • Drugs Smuggling
  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.