-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Water Supply Chhatrapati Sambhajinagar Scheme Review Meeting Cm Fadnavis Tanker Strike
छत्रपति संभाजीनगर की जलापूर्ति योजना को गति: CM फडणवीस ने बुलाई बैठक; दूसरे दिन भी टैंकर ठप रहने से हाहाकार
- Written By: रूपम सिंह
Sambhajinagar Water Supply: छत्रपति संभाजीनगर की नई जलापूर्ति योजना की समीक्षा के बाद सीएम फडणवीस ने 10 दिन में प्लान मांगा। दूसरी ओर, भुगतान विवाद में टैंकर सेवा लगातार दूसरे दिन ठप रही।

जलापूर्ति योजना (प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Chhatrapati Sambhajinagar Water Supply Review Devendra Fadnavis: छत्रपति संभाजीनगर लंबे समय से धीमी गति से चल रही शहर की नई जलापूर्ति योजना को अब तेज गति देने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में मुंबई में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद राज्य सरकार ने परियोजना की प्रगति पर सीधे नजर रखने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में अगले सप्ताह राज्य स्तर के वरिष्ठ अधिकारी छत्रपति संभाजीनगर पहुंचकर परियोजना का स्थल निरीक्षण करेंगे और काम में आ रही बाधाओं का विस्तृत आकलन करेंगे।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, बैठक में स्पष्ट किया गया कि शहर की बढ़ती आबादी को भविष्य में पर्याप्त और नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए यह परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण है। हालांकि विभिन्न कारणों से कार्य अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ पाया है।
इसे देखते हुए संबंधित विभागों को कार्य में तेजी लाने और प्रत्येक चरण की समयबद्ध योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण को दस दिनों के भीतर परियोजना की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा गया है। इस कार्ययोजना में लंबित कार्य, उनकी समय-सीमा, उपलब्ध संसाधन तथा निर्माण कार्य की प्रगति का पूरा ब्यौरा शामिल रहेगा। शासन का उद्देश्य केवल समीक्षा बैठकें करना नहीं, बल्कि परियोजना को तय समय में पूरा कर शहरवासियों को बेहतर जलापूर्ति उपलब्ध कराना है।
सम्बंधित ख़बरें
पंढरपुर मंदिर में VIP दर्शन पर बवाल! मंत्री गुलाबराव पाटिल के परिवार को एंट्री, सुधीर मुनगंटीवार को रोका
मुंबई के पारसी डेयरी फार्म पर FDA की बड़ी कार्रवाई, लाइसेंस सस्पेंड; 45.78 लाख का दुग्ध स्टॉक जब्त
छत्रपति संभाजीनगर में खौफनाक वारदात: 5 लाख के विवाद में मां की हत्या, 14 महीने के मासूम को जिंदा नदी में फेंका
छत्रपति संभाजीनगर में DCP दफ्तर के PSI पर दुष्कर्म का केस, शिक्षिका को कार से फेंका; महकमे में मचा हड़कंप
आला अधिकारियों के निरीक्षण के बाद हटेंगी परियोजना की बाधाएं
सूत्रों का कहना है कि नगर विकास विभाग के अपर सचिव गोविंदराज, महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के सदस्य सचिव रंगा नायक तथा जलापूर्ति विभाग के सचिव पराग जैन के अगले सप्ताह संभाजीनगर आने की संभावना है। यह दल परियोजना के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण करेगा, निर्माण कार्य की वास्तविक स्थिति का जायजा लेगा और जिन कारणों से काम प्रभावित हो रहा है, उन्हें दूर करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करेगा।
जानकारी के अनुसार, सचिव स्तर के अधिकारियों की रिपोर्ट मिलने के बाद अगले सप्ताह के अंत में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर परियोजना की प्रगति की समीक्षा कर सकते हैं। निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्रशासनिक और तकनीकी मंजूरियों पर निर्णय लिया जाएगा। शासन का पूरा जोर इस महत्वाकांक्षी जलापूर्ति योजना को निर्धारित समय में पूरा कर शहर के नागरिकों को निर्बाध और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने पर रहेगा।
शहर में दूसरे दिन भी नहीं आया पानी
छत्रपति संभाजीनगर मनपा की ओर से गत 6 महीनों से भुगतान लंबित होने का आरोप लगाते हुए ठेकेदारों ने टैंकर सेवा बंद कर दी है। गुरुवार को भी कोई निर्णय नहीं हुआ व शहर के नो-नेटवर्क क्षेत्रों में टैंकरों के जरिए पानी पहुंचाने वाली सेवा लगातार दूसरे दिन भी ठप रही व तीन लाख नागरिकों को पानी के लिए इंतजार करना पड़ा। हालांकि, शाम तक एक एजेंसी का भुगतान किया गया, परंतु दूसरी एजेंसी राम इंफ्रास्ट्रक्चर का बिल लंबित रहने से कई क्षेत्रों में जलापूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट
Water supply chhatrapati sambhajinagar scheme review meeting cm fadnavis tanker strike
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर की जलापूर्ति योजना को गति: CM फडणवीस ने बुलाई बैठक; दूसरे दिन भी टैंकर ठप रहने से हाहाकार
Jul 17, 2026 | 11:37 AMएनकाउंटर का नहीं खौफ! कोचिंग जा रही छात्रा से लूट का प्रयास, भीड़ ने दोनों आरोपियों को पकड़ जमकर की पिटाई
Jul 17, 2026 | 11:30 AMनवभारत विशेष : दुनिया की ताकतवर वायुसेनाओं में भारत का दबदबा, चीन को लगातार दूसरे साल मिली मात
Jul 17, 2026 | 11:27 AMसिंधिया राजवंश की 500 साल पुरानी तोप चोरी: क्रेन लेकर पहुंचे 25-30 बदमाश, ले उड़े 3 टन की अष्टधातु की धरोहर
Jul 17, 2026 | 11:21 AMपंढरपुर मंदिर में VIP दर्शन पर बवाल! मंत्री गुलाबराव पाटिल के परिवार को एंट्री, सुधीर मुनगंटीवार को रोका
Jul 17, 2026 | 11:21 AMउद्धव ठाकरे के राम रक्षा आंदोलन में मोहन भागवत को न्योता, संजय राउत ने RSS प्रमुख को लिखा पत्र
Jul 17, 2026 | 11:18 AMRaghav Juyal: अब भी चाहिए गोविंदा की कॉमेडी का तड़का, भाई तेरा स्टार में राघव लगाएंगे हंसी का लाफ्टरडोज
Jul 17, 2026 | 11:18 AMवीडियो गैलरी

दिल्ली से लौटते ही बदले नरोत्तम मिश्रा के तेवर, प्रचार में विरोधियों और SP को दी खुली चेतावनी; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 11:01 PM
ना खाना मिला ना रिफंड, Swiggy पर भड़कीं सांसद महुआ मोइत्रा; बोलीं- बिना वजह काटा ₹1457 का चार्ज, VIDEO वायरल
Jul 16, 2026 | 10:44 PM
वर्दी वालों की गुंडागर्दी पड़ी भारी, आगरा कैंट विवाद पर उच्च स्तरीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:28 PM
चलती ट्रेन से पटरी पर गिरा बुजुर्ग! रेलवे कर्मचारी ने फरिश्ता बनकर बचाई जान, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:02 PM
स्टेशन मास्टर पर आरपीएफ का जानलेवा हमला! भड़के रेलवे कर्मचारी, कमांडेंट पर भी गिरेगी गाज? देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 09:12 PM
19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक! जानिए जान देने वाले महान नेताओं की कहानी, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 08:52 PM













