विधायक वरुण सरदेसाई ने बीएमसी आयुक्त से की मुलाकात, सैटिस परियोजना को मिली हरी झंडी
Bandra East Station SATIS project: विधायक वरुण सरदेसाई ने बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिडे से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। बांद्रा स्टेशन पर जल्द लागू होगी सैटिस ट्रैफिक योजना।
- Written By: गोरक्ष पोफली
वरुण सरदेसाई व बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिडे क बीच चर्चा (सोर्स: फाइल फोटो)
MLA Varun Sardesai Meets BMC Commissioner: बांद्रा-पूर्व विधानसभा क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए विधायक वरुण सरदेसाई ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) आयुक्त अश्विनी भिडे के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में बांद्रा-पूर्व के यातायात, अतिक्रमण और जनसुविधाओं से जुड़े कई लंबित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई, जिस पर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कदम उठाने के कड़े निर्देश दिए हैं।
स्टेशन परिसर में लागू होगी सैटिस परियोजना
बांद्रा-पूर्व रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो-रिक्शा, टैक्सी और निजी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही के कारण यात्रियों को होने वाली भारी भीड़ और असुविधा का मुद्दा विधायक सरदेसाई ने प्रमुखता से उठाया। इसके जवाब में आयुक्त भिडे ने घोषणा की कि स्टेशन क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ यहाँ ‘स्टेशन एरिया ट्रैफिक इम्प्रूवमेंट स्कीम’ (SATIS) परियोजना जल्द ही लागू की जाएगी। इससे स्टेशन परिसर में यातायात सुव्यवस्थित होगा और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर चलेगा बीएमसी का डंडा
खार (पूर्व) रेलवे स्टेशन से लेकर गोलीबार नाके तक के मार्ग पर अवैध फेरीवालों और फुटपाथों पर बने अवैध ढांचों के कारण पैदल चलने वालों को हो रही परेशानी पर भी चर्चा हुई। आयुक्त ने एच-पूर्व विभाग की सहायक आयुक्त मृदुला अंडे को इन अतिक्रमणों पर तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया। साथ ही, पश्चिम एक्सप्रेस हाईवे पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण रोकने के लिए ट्रैफिक विभाग और बीएमसी मिलकर संयुक्त अभियान चलाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
यह भी पढ़ें: रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले! पनवेल-कर्जत लोकल कॉरिडोर इसी साल होगा शुरू, जानें क्या है खास?
जनसुविधाओं का विस्तार
विधायक वरुण सरदेसाई ने बांद्रा-पूर्व के हिंदू श्मशान घाट में विद्युत शवदाहिनी लगाने की मांग रखी, जिसे आयुक्त ने प्रक्रियाधीन बताते हुए जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा, क्षेत्र के अवरुद्ध डीपी रोड (DP Road) से अतिक्रमण हटाकर उन्हें यातायात के लिए खोलने के निर्देश दिए गए। गरीबनगर, गोलीबार और वाकोला पाइपलाइन परियोजना से प्रभावित नागरिकों (PAP) को जल्द घर दिलाने के लिए पात्र लाभार्थियों की सूची तत्काल जारी करने को कहा गया।
