Mira Road Murder Case: स्क्रूड्राइवर से गोदकर 43 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Mira Road के काशीमीरा इलाके में स्क्रूड्राइवर से हमला कर 43 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है।
- Written By: अपूर्वा नायक
Pune Murder Case (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mira Road Murder Case Kashimira 2026: काशीमीरा इलाके में शुक्रवार आधी रात एक दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने आई है, जहां एक 43 वर्षीय व्यक्ति की बेरहमी से स्क्रूड्राइवर घोंपकर हत्या कर दी गई। आरोपी सागर सालुंखे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
मृतक की पहचान प्रकाश उल्हास वालुंज (43) के रूप में हुई है, जो डाचकुल पाड़ा स्थित संत रोहिदास वेलफेयर सोसाइटी का निवासी था। वह पेशे से टेम्पो ड्राइवर था और काशीगांव के नीलकमल नाका पर वाहन चलाता था।
एक महीने पहले पत्नी और बच्चों को भेजा था गांव
बताया जा रहा है कि करीब एक महीने पहले उसने अपनी पत्नी और बच्चों को पुणे जिले के राजगुरुनगर स्थित अपने गांव भेज दिया था। पुलिस के अनुसार, काशीमीरा क्षेत्र में रहने वाले आरोपी सागर की प्रेमिका पर प्रकाश की बुरी नजर थी।
सम्बंधित ख़बरें
छात्र आंदोलन के दौरान युवती से बदसलूकी का VIDEO वायरल, मुंबई पुलिस ने विपक्ष को दिया करारा जवाब
छात्रों को मारने पर शिक्षकों पर कार्रवाई, तो पुलिस पर क्यों नहीं? दिल्ली में लाठीचार्ज से भड़के राज ठाकरे
लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं, मुंबई पुलिस वैन को रोकने वाली वायरल गर्ल रिया अहीर ने सुनाई आपबीती
अन्ना हजारे की तरह भाजपा के हाथों का मोहरा न बनें सोनम वांगचुक – कांग्रेस नेता हुसैन दलवई का केंद्र पर हमला
ये भी पढ़ें :- Kandivali Gas Cylinder Shortage: कांदिवली में गैस सिलेंडर संकट, नाराज लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल
- यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी ने शुक्रवार देर रात गुस्से में आकर स्कूड्राइवर से प्रकाश के सीने और आंख पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही काशीगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए पंडित भीमसेन जोशी सरकारी अस्पताल भेज दिया।
- काशीगांव पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राहुल पाटिल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
