मीरा रोड में चाकूबाजी से सनसनी: ‘कलमा’ पढ़ने को कहा, मना करने पर चाकू से वार
Mira Road Knife Attack Guards Case: मीरा रोड में दो सिक्योरिटी गार्ड पर धर्म पूछने के बाद चाकू से हमला करने की घटना सामने आई है। दोनों घायल हैं, जबकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
मीरा रोड पर गार्ड पर चाकू से हमला (सौ. सोशल मीडिया )
Mira Road Knife Attack Guard Case Accuse Arrest: मीरा रोड इलाके में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।
नया नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर दो सिक्योरिटी गार्ड से उनका धर्म पूछने के बाद उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल वॉचमैन का अस्पताल में इलाज जारी
घायल वॉचमैन की पहचान सुब्रतो सेन और राजकुमार मिश्रा के रूप में हुई है। मिश्रा का इलाज मीरा रोड स्थित वॉकहार्ट अस्पताल में जारी है, जबकि दूसरे पीड़ित को भी प्राथमिक उपचार के बाद निगरानी में रखा गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पहले दोनों गार्ड से उनका धर्म पूछा और फिर उनसे तीन बार ‘कलमा’ पढ़ने की मांग की।
सम्बंधित ख़बरें
लेफ्ट फ्रंट को हटा अपनी सरकार बनाना चाह रही है कांग्रेसः निरुपम ने कहा INDI गठबंधन के भीतर चल रहा है मतभेद
महिला कार्यकर्ताओं तक पहुंच बढ़ाने के लिए शिवसेना चलाएगी विशेष अभियान, जानें क्या है एकनाथ शिंदे की रणनीति
गड़चिरोली: आरमोरी में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 5.20 लाख का माल जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार
जोगेश्वरी में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन, PM Modi के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने गिनाईं उपलब्धियां
जब पीड़ित ऐसा नहीं कर सके, तो आरोपी ने कथित तौर पर उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नया नगर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल जांच शुरू की, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्ध की पहचान कर उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया।
ये भी पढ़ें :- कल्याण कोर्ट का बड़ा फैसला, दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा
आरोपी कुर्ला इलाके का रहवासी
आरोपी जैब जुबेर अंसारी (31) मूल रूप से मुंबई के कुर्ला इलाके का रहने वाला है और मीरा रोड में अकेला रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह साल 2000 में पढ़ाई के लिए अमेरिका गया था और 2019 में भारत लौटा। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य की एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (एटीएस) भी जांच में शामिल हो गई है। पुलिस आरोपी के मानसिक, सामाजिक और आपराधिक पृष्ठभूमि की गहन जांच कर रही है। ताकि हमले के पीछे की असली वजह सामने आ सके। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है
