MHADA Lottery Result: इंतजार हुआ खत्म, मुंबई म्हाडा लॉटरी 2026, कल निकलेगा रिजल्ट

MHADA Mumbai Lottery Result 2026: मुंबई में 2640 किफायती घरों की म्हाडा लॉटरी का परिणाम 6 अगस्त को दोपहर 12 बजे बांद्रा के रंगशारदा हॉल में घोषित किया जाएगा।
MHADA Mumbai Lottery Result 2026
म्हाडा मुंबई लॉटरी रिजल्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो सोर्स-AI)
Updated on

MHADA Lottery Result Mumbai: मुंबई में अपना आशियाना बनाने का सपना देख रहे हजारों नागरिकों का लंबा इंतजार अब आखिरकार खत्म होने जा रहा है। महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण के मुंबई बोर्ड द्वारा घोषित 2,640 किफायती मकानों की लॉटरी का परिणाम 6 अगस्त को दोपहर 12 बजे जारी किया जाएगा।

यह कंप्यूटरकृत ड्रा बांद्रा (पश्चिम) स्थित रंगशारदा सभागृह में आयोजित होगा। पूर्व में चुनावों की आदर्श आचार संहिता के कारण स्थगित हुई इस लॉटरी की तारीख तय होने से आवेदकों ने बड़ी राहत की सांस ली है।

2640 मकानों के लिए 75 हजार से अधिक दावेदार

म्हाडा के इन 2,640 घरों के लिए 75,000 से अधिक पात्र नागरिकों ने अमानत राशि जमा कर आवेदन किया है। इस प्रकार आंकड़ों के लिहाज से एक घर पर औसतन 28 से 29 आवेदकों की सीधी प्रतिस्पर्धा है।

रंगशारदा हॉल में परिणाम घोषित किए जाने के बाद सभी आवेदक अपने नतीजे म्हाडा की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर ऑनलाइन देख सकेंगे। इसके अलावा पूरी प्रक्रिया का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।

MHADA Mumbai Lottery Result 2026
टूट रहा सब्र का बांध, 90 दिन बाद भी नहीं निकली Mumbai MHADA Lottery, आर्थिक तंगी से परेशान हुए मुंबईकर

कीमतों में कटौती के बावजूद जमा राशि पर रही चर्चा

इस वर्ष मुंबई बोर्ड की म्हाडा लॉटरी में घरों की बढ़ी हुई कीमतों को लेकर काफी बहस देखने को मिली। हालांकि, म्हाडा ने कन्नमवार नगर (विक्रोली) स्थित 1,221 घरों की कीमतों में 7.5 प्रतिशत की कमी करके राहत देने का प्रयास किया था।

फिर भी मध्यम वर्ग का मानना है कि कई प्रीमियम फ्लैट्स की दरें काफी अधिक हैं। इसके साथ ही इस बार आवेदन के लिए तय की गई अमानत राशि (जमा राशि) की सीमा भी काफी बढ़ा दी गई थी, जिससे म्हाडा के खजाने में करोड़ों रुपये आए, लेकिन लॉटरी में देरी के कारण नागरिकों की धनराशि लंबे समय तक फंसी रही।

MHADA Mumbai Lottery Result 2026
पेपर लीक पर बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: परीक्षा धांधली मामलों के लिए 25 फास्ट ट्रैक अदालतों का गठन

विभिन्न आय वर्गों के लिए मुंबई के प्रमुख इलाकों में घर

म्हाडा ने इस लॉटरी के तहत मुंबई के प्रमुख और पॉश इलाकों में स्थित आवास परियोजनाओं में फ्लैट्स का आवंटन किया है। इनमें प्रमुख रूप से कन्नमवार नगर-विक्रोली, पत्राचाल सिद्धार्थ नगर-गोरेगांव, बोरीवली (गोराई व जूना मागा ठाणे), सुभाष नगर-चेम्बूर, गांधीनगर-बांद्रा, पंतनगर-घाटकोपर, गिरगांव, वडाला, कोपरी व तुंगा (पोवाई), माज़गांव, लोकमान्य नगर-दादर और पहाड़ी गोरेगांव शामिल हैं।

आय वर्ग के अनुसार आवंटन इस प्रकार है

अत्यंत निम्न आय वर्ग (EWS): 145 घर

निम्न आय वर्ग (LIG): 858 घर

मध्यम आय वर्ग (MIG): 798 घर

उच्च आय वर्ग (HIG): 839 घर

Navbharat Live
navbharatlive.com