मुंबईकरों की बल्ले-बल्ले! चेंबूर स्टेशन जल्द होगा शुरू; अब एक ही जगह पर मिलेगी मेट्रो, मोनो और लोकल की सुविधा
Mumbai Metro News: मुंबई में मेट्रो लाइन 2बी का चेंबूर स्टेशन जल्द शुरू होने वाला है। इसके खुलने से चेंबूर में मेट्रो, मोनोरेल और लोकल ट्रेन नेटवर्क का एक महत्वपूर्ण संगम (हब) बनेगा।
- Written By: रूपम सिंह
चेंबूर मेट्रो स्टेशन (सोर्स: AI)
Mumbai Metro Line 2B: मुंबई में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई मजबूती मिलने जा रही है। मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त से सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद मेट्रो लाइन 2बी का चेंबूर स्टेशन जल्द शुरू होने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार स्टेशन जल्द ही यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा और इस माह मेट्रो लाइन 2बी के पहले चरण के परिचालन खंड का हिस्सा बन जाएगा। इसी के साथ ही चेंबूर में मेट्रो, मोनोरेल और उपनगरीय रेल नेटवर्क का महत्वपूर्ण संगम बनेगा, जिससे यात्रियों को निर्बाध कनेक्टिविटी मिलेगी।
वहीं, व्यापक आधुनिकीकरण के बाद मोनोरेल सेवाओं की वापसी से यह क्षेत्र मुंबई के प्रमुख मल्टीमॉडल ट्रांजिट हब के रूप में उभरने की ओर अग्रसर है। वर्तमान में मेट्रो लाइन 2बी का पहला चरण डायमंड गार्डन से मंडले के बीच 5.4 किलोमीटर लंबे मार्ग पर संचालित हो रहा है। इस खंड में डायमंड गार्डन, शिवाजी चौक, बीएसएनएल मेट्रो, मानखुर्द और मंडले सहित 5 स्टेशन शामिल हैं।
मेट्रो लाइन 2बी जल्द होगा शुरू
चेंबूर स्टेशन के जुड़ने से यह कॉरिडोर उपनगरीय रेलवे नेटवर्क और मुंबई मोनोरेल से सीधे जुड़ जाएगा, जिससे यात्रियों को एक महत्वपूर्ण इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध होगी। दूसरी ओर मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण लंबे समय तक सेवा निलंबन और व्यापक तकनीकी उन्नयन के बाद मुंबई मोनोरेल सेवाओं को पुनः शुरू करने की तैयारी कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
बैंक धोखाधड़ी मामला: PMLA कोर्ट की अनुमति के बाद ED का कदम, ₹22.40 करोड़ की जब्त संपत्तियां होंगी बहाल
छत्रपति संभाजीनगर: फर्जी दस्तावेजों से 17 गुंठा जमीन हड़पने की साजिश नाकाम, एडवोकेट से धोखाधड़ी में 18 पर FIR
कोकणवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सावंतवाड़ी स्टेशन पर ठहराव के साथ गणेशोत्सव के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें
NEET धांधली के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन, वर्धा में हस्ताक्षर अभियान चलाकर सरकार को दिया अल्टीमेटम
ये भी पढ़े:- मुंबई: लालबाग-परेल में BMC की बड़ी कार्रवाई; 12 साल पुराना अतिक्रमण ध्वस्त, स्कूल और मैदान का रास्ता साफ
इस एकीकरण की सबसे बड़ी विशेषता आगामी चैबूर मेट्रो स्टेशन और वी.एन. पुरव मोनोरेल स्टेशन के बीच मात्र 50 मीटर की दूरी है। इससे यात्रियों को मेट्रो और मोनोरेल के बीच आसानी से स्थानांतरण करने की सुविधा मिलेगी। एमएमआरडीए अधिकारियों को उम्मीद है कि इस कनेक्टिविटी से मोनोरेल कॉरिडोर पर यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
