Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मेट्रो-3 की तीन रेक रेडी, पार्किंग के लिए कारशेड विवाद कायम

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Jan 14, 2022 | 07:04 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई:  बांद्रा से कुलाबा सीप्ज तक निर्माणाधीन मुंबई (Mumbai) की पहली अंडर ग्राउंड मेट्रो-3 परियोजना (First Under Ground Metro-3 Project) के लिए कारशेड (Carshed) की समस्या भले ही न सुलझ पाई हो, परंतु टनलिंग और सिविल वर्क का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। 33.5 किमी लंबी इस बहुउद्देश्यीय मेट्रो परियोजना (Metro Project) की 2 मेट्रो ट्रेनें (Metro Trains) आ गई हैं, जबकि तीसरी तैयार है।

कारशेड विवाद का इस परियोजना पर असर हुआ है, हालांकि  पिछले 2 साल में कोविड की विपरीत परिस्थितियों के बावजुद एमएमआरसीएल 5,000 करोड़ रुपए के कार्यों को पूरा करने में कामयाब रही है। एमएमआरसीएल के एमडी रंजीत सिंह देओल के अनुसार, मुंबई मेट्रो लाइन-3 के लिए दो ट्रेनें तैयार हैं और तीसरी जल्द ही तैयार हो जाएगी। 15 प्रतिशत ट्रैक बिछाने के साथ, इस वर्ष अधिकांश सिविल वर्क पूरा हो जाएगा।

कारशेड की तलाश

कार शेड नहीं होने से, डिलीवरी के लिए तैयार ट्रेनों को पार्क करने के लिए कोई जगह नहीं है। देओल ने कहा कि हम नए साल की शुरुआत में सकारात्मक कार्यों पर ध्यान दे रहें हैं।  अप्रैल 2020 से दिसंबर 2021 की अवधि के दौरान पांच हजार करोड़ से अधिक के कार्यों को अंजाम दिया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई: मलाड के दंगाइयों के घर पर चला बुलडोजर, आरोपी पर ड्रग्स तस्करी का भी आरोप

दहिसर-मीरा भाईंदर मेट्रो लाइन 9 शुरू, पहले ही दिन काशीगांव स्टेशन पर उमड़ा जनसैलाब, जानें किराया और टाइम टेबल

Mumbai: गुजरात का ‘फरार’ कैदी मुंबई की चॉल में बना रहा था करोड़ों की ड्रग्स; पत्नी और साथी समेत 3 गिरफ्तार

Mumbai Terror Funding: ‘टेरर फंडिंग’, बड़े हवाला रैकेट का खुलासा, नकली पासपोर्ट संग हिरासत में एक संदिग्ध

स्टेशनों का कार्य जारी

97% टनलिंग और 82% सिविल वर्क पूरा कर लिया है। 11  स्टेशन – कफ परेड, विधान भवन, चर्चगेट, हुतात्मा चौक, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई सेंट्रल, सिद्धि विनायक, सीएसएमआई-टी2, मरोल, एमआईडीसी और सीपज़ का  85% से अधिक पूरा होने को है। महालक्ष्मी, साइंस मयूजियम, वर्ली, दादर, धारावी, बीकेसी, विद्यानगरी, सांताक्रूज, सीएसएमआई टी-1 और सहार रोड 75% से अधिक हो गया है।  गिरगांव, कालबादेवी, ग्रांट रोड, शीतलादेवी, आचार्य अरे चौक में लगभग 50% तक हुआ  हैं। 16 एस्केलेटर लगाए जा चुके हैं, जिनमें से 2 सिद्धि विनायक स्टेशन पर और एक एमआईडीसी स्टेशन पर स्थापित किया गया है। 4  लिफ्ट एमआईडीसी और सिद्धिविनायक स्टेशन पर स्थापित की गई है।

10 हजार करोड़ बढ़ी लागत

कारशेड विवाद और अन्य कारणों के चलते मेट्रो-3 की परियोजना लागत 10 हजार करोड़ से ज्यादा बढ़ गई है। बताया गया कि परियोजना की लागत 23,136 करोड़ रुपए से बढ़ कर 33,406 करोड़ रुपए हो गई है।

2013 में शुरू हुई कुलाबा-बांद्रा मेट्रो

वर्ष 2013 में शुरू हुई कुलाबा-बांद्रा मेट्रो को 2021 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य था, परंतु कारशेड ही न बन पाने से आने वाले 2-3 वर्षों में संचालन ही नहीं शुरू हो पाएगा। ट्रैक कार्य, विद्युतीकरण, और स्टेशनों की एयर कंडीशनिंग आदि कार्य किए जा रहें हैं। कोरोना महामारी में कुशल श्रमिकों और तकनीशियनों की कमी का सामना करना पड़ा है। 

Metro 3 3 trains ready car shed dispute persists for parking

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 14, 2022 | 07:04 AM

Topics:  

  • Metro Trains
  • Mumbai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.