पुलिस के जाल में फंसी बड़ी मछली, 252 करोड़ रुपए की मेफेड्रोन समेत दुबई से प्रत्यर्पित सरगना अरेस्ट

Mumbai Crime: मुंबई पुलिस ने 252 करोड़ रुपये के मेफेड्रोन जब्ती मामले में एक प्रमुख आरोपी को दुबई से प्रत्यर्पित किये जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
मुंबई पुलिस के जांल में फंसी बड़ी मछली
मुंबई पुलिस के जांल में फंसी बड़ी मछली (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mumbai Crime: मुंबई पुलिस ने 252 करोड़ रुपये के मेफेड्रोन जब्ती मामले में एक प्रमुख आरोपी को दुबई से प्रत्यर्पित किये जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि मोहम्मद सलीम मोहम्मद सोहेल शेख को कुछ दिन पहले दुबई में सहयोगी एजेंसियों ने हिरासत में लिया था और बाद में उसे मुंबई लाया गया। अधिकारी ने बताया कि शेख के खिलाफ एक रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था।

एक अधिकारी ने बताया कि शेख देशभर में मादक पदार्थ बनाने वाली फैक्ट्रियां स्थापित करने की कोशिश कर रहा था और ‘मेफेड्रोन' मादक पदार्थ (एक शक्तिशाली कृत्रिम उत्तेजक) को वितरित करने के तरीके ढूंढ रहा था।

तीसरा आरोपी भारत लाया गया

उन्होंने बताया कि यह तीसरा आरोपी है जिसे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत लाया गया है। इससे पहले, मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के सरगना सलीम डोला के बेटे आरोपी ताहिर सलीम डोला और मुस्तफा मोहम्मद कुब्बावाला को शहर की पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

‘मेफेड्रोन' आपूर्ति रैकेट का भंडाफोड़

अधिकारियों ने यह भी बताया कि मुंबई पुलिस ने पहले पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक विनिर्माण इकाई पर छापा मारकर एक ‘मेफेड्रोन' आपूर्ति रैकेट का भंडाफोड़ किया था और 252 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ तथा कच्चा माल (अवैध सामग्री बनाने के लिए) जब्त किया था। इस मामले में अब तक कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com