- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Medanta Hospital Won Mhadas Oshiwara Plot By Bidding Rs 125 Crore
मेदांता हॉस्पिटल ने 125 करोड़ रुपए की बोली लगाकर जीता म्हाडा का ओशिवारा प्लॉट
महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) के मुंबई मंडल द्वारा ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड में विभिन्न संपत्तियों में शैक्षिक आरक्षण के लिए आरक्षित एक अस्पताल और चार प्लाट की बिक्री के लिए ई-नीलामी निविदा खोली थी, जिसे मेदांता हॉस्पिटल ने 125 करोड़ की बोली लगाकर जीत लिया है।
- Written By: आकाश मसने

(कान्सेप्ट फोटो)
मुंबई: महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) के मुंबई मंडल द्वारा ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड में विभिन्न संपत्तियों में शैक्षिक आरक्षण के लिए आरक्षित एक अस्पताल और चार प्लाट की बिक्री के लिए ई-नीलामी निविदा खोली थी, जिसे मेदांता हॉस्पिटल ने 125 करोड़ की बोली लगाकर जीत लिया है। बता दें कि मेदांता अस्पताल भारत के सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों में से एक है और विश्व स्तरीय व्यापक किफायती स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए देश में प्रसिद्ध है। इसलिए अब मुंबईकरों को जल्द ही म्हाडा के माध्यम से मेदांता अस्पताल की सेवाएं भी मिलेंगी।
बता दें कि मुंबई बोर्ड द्वारा मंगलवार को 5 भूखंडों की ई-नीलामी के टेंडर निकाले गए थे, जिसमें मौजे ओशिवारा में 8850.25 वर्ग अस्पताल हेतु आरक्षित भूखण्ड 67 करोड़ 49 लाख बेस प्राइस के साथ तय की गई थी, जिसे मेदांता अस्पताल ने 125 करोड़ रुपए में जीत लिया है।
इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड एजुकेशन ने भी लगाई बोली
इसके अलावा मलाड मालवणी में 1989.72 वर्ग मीटर एजुकेशनल फैसिलिटी प्लॉट को इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड एजुकेशन ने 11 करोड़ रुपए की उच्चतम बोली के साथ जीता और टैगोर नगर मौजे हरियाली में 29.49 वर्ग मीटर का एजुकेशनल फैसिलिटी प्लॉट 12 करोड़ 21 लाख रुपए की बोली लगाकर जीता। बोर्ड ने इन सुविधा भूखंडों के लिए आधार मूल्य 10 करोड़ 66 लाख रुपए और 11 करोड़ 81 लाख रुपए तय किया था।
सम्बंधित ख़बरें
सिंगरौली में इंसानियत शर्मसार: आदिवासी को बेरहमी से पीटा, पैर तोड़ने के लिए उकसाते रहे लोग; VIDEO हुआ वायरल
Dhurandhar 2 Vs Baahubali 2: ‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ा, जानें 45वें दिन की कमाई
SRH vs KKR: सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, केकेआर की टीम में मनीष पांडे की वापसी
नसीहत देने से पहले अपना दामन देखें, कैश फॉर ट्रांसफर को लेकर CM फडणवीस का विपक्ष पर प्रहार
इन प्लॉटों के लिए भी लगी बोली
वहीं कन्नमवार नगर विक्रोली में महिला पॉलिटेक्निक संस्थान के लिए 3010.23 वर्ग मीटर आरक्षित जमीन नवचेतना चैरिटेबल संस्था को दिया गया है और इसके लिए 18 करोड़ 5 लाख की बोली लगी थी। म्हाडा ने इस प्लॉट के लिए बेस प्राइस 17 करोड़ 75 लाख रुपए घोषित किया था। इसके अलावा टैगोर नगर विक्रोली में 3360.15 वर्ग मीटर राधिकाबाई मेघे महिला शिक्षण संस्था का शैक्षणिक आरक्षण भूखंड 26 करोड़ में जीता गया है। मुंबई बोर्ड द्वारा जबकि इस प्लॉट की मूल कीमत 21.52 करोड़ रुपए लगाईं थी।
Medanta hospital won mhadas oshiwara plot by bidding rs 125 crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सिंगरौली में इंसानियत शर्मसार: आदिवासी को बेरहमी से पीटा, पैर तोड़ने के लिए उकसाते रहे लोग; VIDEO हुआ वायरल
May 03, 2026 | 03:45 PMDhurandhar 2 Vs Baahubali 2: ‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ा, जानें 45वें दिन की कमाई
May 03, 2026 | 03:40 PMSRH vs KKR: सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, केकेआर की टीम में मनीष पांडे की वापसी
May 03, 2026 | 03:37 PMनसीहत देने से पहले अपना दामन देखें, कैश फॉर ट्रांसफर को लेकर CM फडणवीस का विपक्ष पर प्रहार
May 03, 2026 | 03:36 PMहोर्मुज से निकला भारत का ‘सर्व शक्ति’, ईरान की नाकेबंदी के बीच 45,000 टन LPG लेकर आ रहा विशाखापत्तनम
May 03, 2026 | 03:35 PMसिद्धार्थनगर में 16 घंटे पानी की टंकी पर फंसे रहे दो किशोर, फिर आसमान से फरिश्ता बनकर आई सेना, देखें VIDEO
May 03, 2026 | 03:17 PMजालना में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 3.25 किलो गांजा जब्त, कैकाड़ी मोहल्ले से आरोपी गिरफ्तार
May 03, 2026 | 03:09 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM










