-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Marathi Vijay Diwas Will Be Celebrated On July 5 Said Sanjay Raut
राज-उद्धव आऐंगे साथ, दिखेगी मराठी मानुष की ताकत, 5 जुलाई को ‘मराठी विजय दिवस’
- Written By: आंचल लोखंडे
शिवसेना सांसद संजय राउत ने बताया कि मुंबई में 5 जुलाई की रैली को मराठी भाषी आबादी की ताकत और गौरव को दर्शाने के लिए ‘‘मराठी विजय दिवस'' के रूप में मनाया जाएगा।

राज-उद्धव आऐंगे साथ, दिखेगी मराठी मानुष की ताकत (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र सरकार के स्कूलों में त्रि-भाषा नीति संबंधी आदेश वापस लेने के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि वे 5 जुलाई को ‘‘मराठी विजय दिवस” के रूप में मनाने के लिए एक रैली आयोजित करेंगे। उन्होंने भाजपा नीत महायुति सरकार से राज्य के लोगों को गुमराह करना बंद करने को कहा।
राउत ने यह बात मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के उस दावे को लेकर कही, जिसमें उन्होंने कहा था कि उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए पहली कक्षा से 12वीं कक्षा तक त्रि-भाषा नीति लागू करने के लिए डॉ. रघुनाथ माशेलकर समिति की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया था और नीति कार्यान्वयन पर एक समिति गठित भी की थी।
हिंदी जबरन थोपने के लिए भाजपा की निंदा
बता दें कि राउत ने सरकार से ठाकरे नीत पूर्ववर्ती महा विकास आघाड़ी सरकार के तहत कथित रूप से जारी किए गए ऐसे किसी भी प्रकार के सरकारी प्रस्ताव को पेश करने और उसे सार्वजनिक रूप से जलाने का आग्रह किया। संजय राउत ने मराठी भाषी छात्रों पर हिंदी जबरन थोपने के लिए भाजपा की निंदा करते हुए कहा, ‘‘उन्हें सरकारी आदेश लाने दीजिए और अगर ऐसा कोई आदेश है तो उसे जलाने दीजिए।”
सम्बंधित ख़बरें
राजस्व और शहरी विकास विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर… अंबादास दानवे का महायुति सरकार पर तीखा हमला
मराठवाड़ा को मिलेगा अपना रेलवे मंडल? सांसद संदीपान भुमरे ने रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड को भेजा प्रस्ताव
शिंदे की कार में ठाकरे-राउत चलें तो गलत नहीं… प्रताप सरनाईक का महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बयान!
2011 से पहले बनी सभी झुग्गी-झोपड़ियों को मिलेगा कानूनी संरक्षण, कोई नहीं होगा बेघर, महाराष्ट्र सरकार का फैसला
महाराष्ट्राच्या शत्रूंना आणि मराठीच्या मारेकऱ्यांना आव्हान आणि आवाज देणारी घडामोड!
यावे
जागराला यावे…
@Dev_Fadnavis
@AmitShah
@narendramodi
@mieknathshinde pic.twitter.com/zWPWPOUB9U — Sanjay Raut (@rautsanjay61) July 1, 2025
‘‘मराठी विजय दिवस”
राउत ने तंज कसते हुए कहा, ‘‘हमने भाजपा सरकार के उस प्रस्ताव का विरोध किया है जिसमें अप्रत्यक्ष रूप से पहली कक्षा से हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में लागू करने की बात कही गई है। अब वे सत्ता में हैं, हम नहीं। अगर वे ऐसा कोई सरकारी आदेश पेश करते हैं तो हम उन्हें (उसे जलाने के लिए) जगह देंगे।” राउत ने यह भी कहा कि मुंबई में 5 जुलाई की रैली को मराठी भाषी आबादी की ताकत और गौरव को दर्शाने के लिए ‘‘मराठी विजय दिवस” के रूप में मनाया जाएगा।
महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा आज, जानें कौन है रवींद्र चव्हाण
उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे दोनों रैली में भाग लेंगे
राउत ने कहा कि रैली में हिंदी थोपे जाने के खिलाफ मराठी लोगों की ताकत का प्रदर्शन किया जाएगा। हमने दिल्ली को दिखा दिया है कि ‘टाइगर अभी जिंदा है। उन्होंने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे दोनों इस रैली में भाग लेंगे। राउत ने कहा कि ठाकरे भाइयों के एक साथ आने को लेकर कोई संदेह बिल्कुल नहीं होना चाहिए। हमने बाकी राजनीतिक दलों और लोगों को भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
महाराष्ट्र विरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ाई
शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की विरासत का हवाला देते हुए राउत ने कहा, ‘‘बालासाहेब ने हमें पाप पर प्रहार करना सिखाया, पापी पर नहीं। यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति के खिलाफ नहीं बल्कि महाराष्ट्र विरोधी नीतियों के खिलाफ है।” भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हर बार जब वे मराठी लोगों को दबाने की कोशिश करते हैं, तो हम और भी अधिक ताकत के साथ जवाब देते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस को यह पता होना चाहिए कि महाराष्ट्र चुप नहीं बैठेगा।”
स्वतंत्र रूप से स्थानीय चुनाव लड़ने का पूरा अधिकार
इस बीच, कांग्रेस के राज्य में स्वतंत्र रूप से आगामी नगर निगम चुनाव लड़ने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर राउत ने कहा कि वह एक राष्ट्रीय दल है और उसके पास स्वतंत्र रूप से स्थानीय चुनाव लड़ने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) वाला एमवीए गठबंधन मुख्य रूप से लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए किया गया था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Marathi vijay diwas will be celebrated on july 5 said sanjay raut
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MP को मिलेगी बड़ी सौगात: CM मोहन यादव 10 जुलाई को करेंगे 5 हजार करोड़ से ज्यादा की इस परियोजना का भूमि पूजन
Jul 09, 2026 | 10:40 PMVastu Tips: क्या राहु की वजह से बिगड़ रहे हैं आपके काम? मोरपंख के ये रहस्यमयी उपाय बदल सकते हैं जीवन की दिशा
Jul 09, 2026 | 10:36 PMCCI Recruitment 2026: कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में 148 पदों पर भर्ती, 1.20 लाख रुपये तक मिलेगा वेतन
Jul 09, 2026 | 10:36 PMJalna DCC Bank Recruitment 2026: जालना जिला सहकारी बैंक में 70 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए आवेदन शुरू
Jul 09, 2026 | 10:25 PMMP गेहूं उपार्जन 2026: खरीदी में ‘शॉर्टेज’ मिलते ही एक्शन मोड में गोविंद सिंह राजपूत; एसीएस को दिए निर्देश
Jul 09, 2026 | 10:24 PMMysaa Update: बिना बॉडी डबल के अंडरवॉटर एक्शन करती दिखेंगी रश्मिका मंदाना, मेकर्स ने शेयर की दमदार BTS झलक
Jul 09, 2026 | 10:22 PMTruecaller पर सख्ती की तैयारी, सरकार के रडार पर आए Call Management Apps, जरूरी नंबर को भी बता रहा स्पैम
Jul 09, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














