मानखुर्द में निवेश घोटाले का खुलासा: ‘ड्रीम सनशाइन’ कंपनी बंद, हजारों निवेशकों के करोड़ों फंसे
Mankhurd Investors Protest Case: मुंबई के मानखुर्द में ‘ड्रीम सनशाइन डिजिटल इन्वेस्टमेंट स्कीम’ के नाम पर हजारों निवेशकों से करोड़ों रुपये लेने के बाद कंपनी का मालिक फरार हो गया।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई फेक लोन स्कैम (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mankhurd Dream Sunshine Investment Scam: मुंबई के मानखुर्द क्षेत्र में ‘ड्रीम सनशाइन डिजिटल इन्वेस्टमेंट स्कीम’ नामक योजना से जुड़ा बड़ा निवेश घोटाला सामने आया है। आरोप है कि कंपनी ने हजारों लोगों से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये जमा करवाए और बाद में उसका मालिक अचानक फरार हो गया।
सूचना मिली कि कंपनी का कार्यालय रातों-रात बंद कर दिया गया है। यह खबर फैलते ही बड़ी संख्या में निवेशक मानखुर्द क्षेत्र स्थित कार्यालय के बाहर जमा हो गए। गुस्साए लोगों ने हंगामा किया और अपने पैसे वापस दिलाने की मांग की।
पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था
स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कार्यालय के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था की समस्या न हो, इसके लिए इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबईकरों के लिए खुशखबरी: झीलों में भरा 88% पानी, 15 अगस्त से पहले खत्म हो सकती है पानी की कटौती
जैसी करनी वैसी भरनी, समुद्र ने मुंबई को दिया 2500 मीट्रिक टन कचरे का गिफ्ट, कूड़ों से पटी चौपाटी
CRPF Foundation Day: सिर्फ आंतरिक सुरक्षा नहीं, युद्ध से आपदा तक हर मोर्चे पर देश की ढाल है CRPF, जानिए इतिहास
Navabharat Nishanebaaz: हर कार्यकर्ता की खास चॉइस, ऊंचा पद पाने की ख्वाहिश
पुलिस कर रही मामले की जांच
मामले को लेकर पुलिस उपायुक्त समीर शेख ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस योजना में कितने लोगों का पैसा लगा है और कुल रकम कितनी है।
बड़े घोटाले की आशंका
सूत्रों के अनुसार यह मामला मुंबई के चर्चित टोरेस चिटफंड घोटाला के बाद दूसरा बड़ा निवेश घोटाला माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि कंपनी का मालिक पहले से योजना बनाकर विदेश भाग गया और रातों-रात कार्यालय बंद कर दिया।
ये भी पढ़ें :- 40 लाख रिश्वत मांगने का आरोप, सीबीआई ने सेंट्रल रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी को किया गिरफ्तार
निवेशकों ने सरकार से लगाई गुहार
ठगी का शिकार हुए निवेशकों ने राज्य के मुख्यमंत्री और पुलिस आयुक्त से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। पीड़ितों का कहना है कि उनकी जीवनभर की जमा पूंजी इस योजना में फंस गई है, इसलिए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उन्हें न्याय दिलाया जाए।
