Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mumbai: मालेगांव नाबालिग दुष्कर्म-हत्या पर विधानसभा गरम, आरोपी को फांसी की मांग

Mumbai News: मालेगांव नाबालिग दुष्कर्म-हत्या मामले में विधानसभा में फांसी की मांग उठी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गिरफ्तारी, चार्जशीट और फास्ट-ट्रैक कोर्ट प्रक्रिया की जानकारी दी।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Dec 14, 2025 | 10:02 AM

विधानभवन (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai News In Hindi: महाराष्ट्र विधानसभा में शनिवार को नाशिक जिले के मालेगांव में एक नाबालिग लड़की के बलात्कार और हत्या के मामले में आरोपी को त्वरित फांसी दिए जाने की मांग को लेकर गहमागहमी हुई।

अणुशक्ति नगर की विधायक सना मलिक-शेख ने सदन में कहा कि यदि इस सत्र में इस संबंध में कड़े कदम नहीं उठाए गए, तो हम उस छोटी बच्ची को न्याय नहीं दिला पाएंगे।

चर्चा के दौरान शेख ने 1980 के बच्चन सिंह के मामले का हवाला देते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने उस मामले में फांसी की सजा को बरकरार रखा था। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि वह इस गंभीर अपराध को देखते हुए मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में ले जाए और दोषी को तुरंत फांसी की सजा दिलवाए।

ये भी पढ़ें :- Mumbai: ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट पर नई एसओपी, 10% फेल नियम से बढ़ा विवाद

सीएम ने दिया जवाब

  • सना शेख द्वारा उठाए गए मुद्दे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सदन को लिखित जवाब दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी को 17 नवंबर, 2025 को गिरफ्तार किया गया है और विशेष सरकारी यकील उज्ज्वल निकम की नियुक्ति की गई है।
  • साथ ही, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला ले जाने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट के महाप्रबंधक से विधि विभाग द्वारा अनुरोध किया गया है।
    आरोप पत्र 8 दिसंबर को पेश किया जा चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकने के लिए राज्य सरकार ने छह प्रकार की पहल की है।

Malegaon minor rape murder case maharashtra assembly fast track demand

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 14, 2025 | 10:02 AM

Topics:  

  • Hindi News
  • Maharashtra
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

मनपा चुनाव में महायुति और रिपब्लिकन पार्टी एक साथ, रामदास आठवले का बड़ा ऐलान, ठाकरे बंधु बड़ी वजह

2

Mumbai: ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट पर नई एसओपी, 10% फेल नियम से बढ़ा विवाद

3

Nashik: नागपुर शीतकालीन सत्र में उठा संवेदनशील मामला, विधायक सुहास कांदे का आक्रामक रुख

4

Nagpur: परमवीर चक्र विजेताओं को समर्पित ‘वंदे मातरम्’ उद्यान का लोकार्पण, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.