मुंबई के मालाड में ‘एसिड अटैक’! महज 600 रुपये की उधारी के लिए 6 लोगों पर तेजाब फेंका, मचा बवाल
Malad Acid Attack News: मुंबई के मालाड में ₹600 के लिए खूनी संघर्ष! एसिड हमले में 6 लोग झुलसे। कुरार पुलिस ने आरोपी को दबोचा। अवैध केमिकल कारखानों के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश।
- Written By: प्रिया जैस
मालाड एसिड अटैक (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Acid Attack Victims Malad: मुंबई के मालाड इलाके में महज 600 रुपये की उधारी को लेकर हुआ विवाद इतना खौफनाक मोड़ ले लेगा, इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। अवैध केमिकल प्लेटिंग कारखानों के बीच हुई इस हिंसक झड़प और एसिड हमले ने इलाके में सुरक्षा और अवैध उद्योगों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मालाड इलाके में 600 रुपये की उधारी को लेकर 2 गुटों का विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में एक ने दूसरे पक्ष पर एसिड फेंक दिया जिससे 6 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।
600 रुपये को लेकर Acid Attack
कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। कुरार पालनगर क्षेत्र के धुरी कंपाउंड में 2 अवैध एसिड केमिकल प्लेटिंग कारखानों के मालिकों के बीच में 600 रुपयों की उधारी को लेकर कहासुनी हुई थी। मामूली विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया और दोनों गुट आमने-सामने आ गए। इसी दौरान एसिड से हमला किए जाने की घटना सामने आई।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई मेट्रो वन को मिली बड़ी संजीवनी: एनएआरसीएल के साथ कर्ज समझौता, दिवाला प्रक्रिया भी होगी वापस
महाराष्ट्र के जल जीवन मिशन पर CAG रिपोर्ट, नल कनेक्शन, वित्तीय प्रबंधन और क्रियान्वयन पर उठे सवाल
मुंबई–पुणे रेल यात्रियों के लिए एसटी की बड़ी राहत: 200 अतिरिक्त बस फेरियां शुरू, परिवहन मंत्री सरनाईक का फैसला
रामटेक ट्रस्ट में नेताओं को रखा तो अयोध्या से भी बड़ा विवाद होगा, जयंत पाटिल की सरकार को दोटूक चेतावनी
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही कुरार पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। इस मामले में समर बहादुर राजकुमार सिंह नामक एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें – Sunetra Pawar के एक लेटर से मचा बवाल, पार्थ की राज्यसभा सीट पर लटकी तलवार, NCP के कई बड़े फैसले होंगे रद्द?
अवैध कंपनियों को लेकर जनता में आक्रोश
एसिड अटैक के बाद स्थानीय जनता में आक्रोश का माहौल है। उनका कहना है कि इस इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध कंपनियां चल रही है। इस पर प्रशासन ने किसी तरह का एक्शन क्यों नहीं लिया है। एसिड के इस्तेमाल को लेकर भी गंभीर सवाल उठाया जा रहा है। एसिड जैसे खतरनाक केमिकल का खुलेआम इस्तेमाल कैसे हो रहा है। जनता ने सवाल उठाया है कि क्या इसमें भ्रष्टाचार और मिलीभगत है।
