मुंबई में भारी बवाल: मलाड में हिंदू लड़कियों से मारपीट पर भड़की शिवसेना, निरुपम ने कुरार थाने का किया घेराव

Kurar Communal Tension: मुंबई के मलाड में हिंदू लड़कियों से मुस्लिम युवकों द्वारा कथित मारपीट के बाद शिवसेना ने कुरार पुलिस स्टेशन का घेराव किया। संजय निरुपम ने कड़ी कार्रवाई की मांग की।
Kurar Communal Tension
Kurar Communal Tension (फोटो क्रेडिट-X)
Published on: 
Updated on: 

Hindu Girls Beaten Kurar Mumbai: मुंबई के मलाड स्थित कुरार इलाके में हिंदू लड़कियों के साथ कथित मारपीट का मामला अब एक बड़े राजनीतिक और सांप्रदायिक विवाद में तब्दील हो गया है। 20 मार्च को हुई इस घटना के विरोध में आज (23 मार्च) शिवसेना नेता संजय निरुपम ने भारी संख्या में समर्थकों और पीड़ितों के साथ कुरार पुलिस स्टेशन का घेराव किया। निरुपम ने आरोप लगाया कि मुस्लिम युवकों के एक समूह ने हिंदू लड़कियों पर बेरहमी से हमला किया, जो बेहद शर्मनाक है।

निरुपम ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस तरह की घटनाओं पर लगाम नहीं लगाई गई, तो हिंदू समाज चुप नहीं बैठेगा।

संजय निरुपम का तीखा हमला: 'अगर मर्द होते तो हिंदुओं को हाथ लगाकर दिखाते'

कुरार पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए संजय निरुपम ने बेहद कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, "जिन मुस्लिम लोगों ने इन हिंदू बच्चियों को मारा है, अगर वे मर्द होते तो हिंदुओं को हाथ लगाकर दिखाते।" निरुपम ने मलाड के पठानवाड़ी और इस्लामपुर इलाकों में हुई पुरानी घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस की ढिलाई के कारण ही इन तत्वों की हिम्मत बढ़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले साल एक हिंदू युवक की जान चली गई थी, लेकिन पुलिस ने कड़ी कार्रवाई नहीं की, जिसका नतीजा आज सामने है।

पीड़िता का बयान: 'दुकानदार नहीं बचाते तो जान चली जाती'

हमले में घायल हुई पीड़िता किंजल ने पुलिस स्टेशन में अपनी आपबीती सुनाई। उसने दावा किया कि मुस्लिम युवकों ने उस पर और उसकी दो बहनों पर अचानक हमला कर दिया। किंजल ने कहा, "वे हमें बुरी तरह मार रहे थे। अगर स्थानीय दुकानदारों ने हस्तक्षेप नहीं किया होता, तो हम तीनों बहनों में से किसी एक की जान भी जा सकती थी।" उसने कहा कि वह इस हमले से बेहद डरी हुई थी, लेकिन अब वह न्याय मिलने तक शांत नहीं बैठेगी और आरोपियों पर कठोरतम कार्रवाई की मांग करेगी।

इलाके में तनावपूर्ण शांति, 7 आरोपी गिरफ्तार

कुरार पुलिस के अनुसार, इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। शेष 4 फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। इस घटना के बाद मलाड इलाके में सांप्रदायिक तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय हिंदू महिलाओं ने आरोप लगाया कि मुस्लिम समुदाय के लोग उन्हें अक्सर परेशान करते हैं, लेकिन अब वे डरेंगे नहीं और 'ईंट का जवाब पत्थर से' देंगे। पुलिस स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com