Maharashtra में महायुति की मजबूत शुरुआत, 68 सीटों पर बिना मुकाबले मिली जीत
Maharashtra Local Body Election: नगरपालिका चुनाव प्रचार से पहले ही महायुति को बड़ी बढ़त मिली है। राज्यभर में 68 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, जिनमें भाजपा के सबसे ज्यादा 44 प्रत्याशी शामिल हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Mumbai News In Hindi: राज्य में मुंबई सहित 29 नगरपालिकाओं के चुनाव प्रचार की शुरुआत शनिवार से होने जा रही है, लेकिन इससे पहले ही महायुति ने चुनावी मैदान में जबरदस्त बढ़त हासिल कर ली है।
नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख तक महायुति के 68 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। शुक्रवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष-दोनों ही खेमों में बागियों की नाराजगी दूर करने के लिए जोरदार प्रयास किए गए। कई जगहों पर उम्मीदवारों के नाम वापस लिए जाने से निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हुआ।
भाजपा को सबसे बड़ा फायदा
निर्विरोध निर्वाचित होने वाले उम्मीदवारों में सबसे अधिक संख्या भाजपा की रही। राज्यभर में भाजपा के 44 उम्मीदवार बिना किसी मुकाबले के नगरसेवक चुने गए। इनमें अकेले कल्याण-डोंबिवली नगर निगम से 15 भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में आफत की बारिश से हाहाकार: रेड अलर्ट के बीच आज भी स्कूल-गार्डन बंद, मिलन सबवे डूबा, प्रशासन हाई अलर्ट
लोनावला के पास भीषण लैंडस्लाइड: मुंबई-पुणे रेल मार्ग पूरी तरह ठप, 17 ट्रेनें रद्द और 31 के रूट बदले
कब शुरू होगा मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक? लैंडस्लाइड के बाद मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले ने किया मुआयना, दिया ये अपडेट
मुंबई में आसमानी आफत, पहले फटे बादल और अब भूखे रहने की नौबत, डब्बेवालों के फैसले से संकट में मुंबईकर
शिंदे गुट और राकां की हिस्सेदारी
सत्ताधारी शिवसेना (शिंदे गुट) के 22 उम्मीदवार बिना विरोध के नगरसेवक बने हैं। वहीं महायुति में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट) के दो उम्मीदवार भी निर्विरोध चुने गए हैं।
ठाणे और पनवेल में भी महायुति का दबदबा
ठाणे जिले के भिवंडी-निजामपुर नगर निगम चुनाव में नामांकन जांच के बाद भाजपा के 6 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। पनवेल महानगरपालिका चुनाव में भी महायुति के 6 प्रत्याशी बिना मुकाबले के जीत दर्ज करने में सफल रहे।
ये भी पढ़ें :- BMC Election 2026 से पहले कांग्रेस का हमला, 12 हजार करोड़ की एफडी लूट का आरोप
मविआ को बड़ा चुनावी झटका
महायुति की इस मजबूत शुरुआत से महाविकास आघाड़ी को मतदान से पहले ही करारा झटका लगा है, जिससे आगामी चुनावी मुकाबले की दिशा काफी हद तक तय होती नजर आ रही है।
