मोदी के नाम पर शिंदे ने शुरू की थी योजना, अब फडणवीस सरकार ने लगाई ब्रेक!
Mahayuti Government: अंबादास दानवे ने दावा किया कि महायुति सरकार ने शिंदे द्वारा शुरू की गई 'नमो' नाम की 10 योजनाएं बंद कर दी हैं। पहले भी 8 योजनाएं बंद हो चुकी हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
अंबादास दानवे (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार ने तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से शुरू की गई कुल 10 योजनाएं बंद कर दी हैं, ऐसा शिवसेना उद्धव गुट के नेता एवं पूर्व विधायक अंबादास दानवे ने दावा किया है।
दानवे ने इस मामले पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि ‘महाशक्ति’ ने शिंदे गुट को शायद देवता और देवघर बदलने की शर्तों पर ही चिन्ह और नाम दिया था।
अंबादास दानवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सरकार ने निम्नलिखित योजनाएं बंद कर दी हैं:
सम्बंधित ख़बरें
दुबई में भीषण सड़क हादसा, अचानक रुके ट्रक में टक्कर से बस के उड़े परखच्चे, 7 भारतीयों की मौत से मचा हाहाकार!
जयपुर में मस्जिद-मजार समेत पांच धार्मिक स्थलों पर चला बुलडोजर, 19 घंटे बाद इंटरनेट सेवा बहाल
मीट की दुकानें शहर से बाहर भेजने पर जाएगा लोगों का रोजगार, वाराणसी प्रशासन के निर्णय पर मौलाना ने जताई चिंता
MP की तीसरी राज्यसभा सीट पर मचा सियासी संग्राम! BJP ने जीत का किया दावा, टूटेंगे कांग्रेस के विधायक? VIDEO
- नमो महिला सशक्तिकरण योजना
- नमो कामगार कल्याण योजना
- नमो शेततळे अभियान
- नमो गरीब एवं पिछड़ा वर्ग सम्मान योजना
- नमो ग्राम सचिवालय योजना
- नमो आदिवासी स्मार्ट स्कूल योजना
- नमो दिव्यांग शक्ति योजना
- नमो खेल मैदान एवं उद्यान योजना
- नमो शहर सौंदर्यीकरण योजना
- नमो तीर्थस्थल एवं गढ़किले संवर्धन योजना
पहले भी 8 योजनाओं पर पूरी तरह से बंदी लगाई
एक अन्य ट्वीट के माध्यम से दानवे ने दावा किया था कि राज्य सरकार ने पहले भी शिंदे द्वारा शुरू की गई 8 योजनाओं को पूरी तरह से बंद कर दिया है। इनमें शामिल हैं:
- शिंदे के आनंद का शिधा
- मेरी सुंदर स्कूल
- ₹1 में फसल बीमा
- स्वच्छता मॉनिटर
- एक राज्य, एक गणवेश
- लाडले भाई को अप्रेंटिसशिप
- योजनादूत योजना
- मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना
यह भी पढ़ें- फिर सुर्खियों में ‘घूंसा मार’ विधायक, इस बार वोटर घोटाले की बात से मचा बवाल!
