महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव से पहले महायुति में खींचतान, अचानक दिल्ली पहुंच गए एकनाथ शिंदे
Mahayuti Seat Sharing Row: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव से पहले महायुति में सीट बंटवारे को लेकर विवाद गहरा गया है।जलगांव सीट पर शिंदे सेना और बीजेपी के बीच बढ़ी खींचतान अब दिल्ली दरबार तक पहुंच गई है।
- Written By: अपूर्वा नायक
एकनाथ शिंदे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mahayuti Seat Sharing Row News: महाराष्ट्र विधान परिषद की निकाय संस्थाओं की 17 सीटों चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर सत्तारूढ़ महायुति के घटक दलों में घमासान मच गया है। जलगांव सीट को लेकर शिंदे सेना के मंत्री गुलाबराव पाटिल और बीजेपी के मंत्री गिरीश महाजन में ठन गई है।
सीट बंटवारे के विवाद को सुलझाने के लिए रविवार को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अचानक दिल्ली पहुंचे। उनके बाद मंत्री महाजन भी दिल्ली पहुंच गए। दोनों नेताओं की केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक में सीटों पर निष्कर्ष निकलने की संभावना है।
दिल्ली पहुंच कर चौंकाया
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के रविवार के दिन भर के कार्यक्रम में बंगलुरू के आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने कर्नाटक जाने वाले थे। लेकिन अचानक दिल्ली पहुंच कर चौंका दिया।
सम्बंधित ख़बरें
NEET पेपर लीक मामले में ‘गॉड’ की एंट्री, आरोपी मनीषा हवलदार के घर से मिले NTA के गोपनीय दस्तावेज
Yavatmal में गोवंश तस्करी विवाद मे बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या, शहर बंद कर जताया आक्रोश
अदिति तटकरे की बढ़ेगी मुश्किलें, मुख्यमंत्री की चेतावनी के बाद भी अहिल्यानगर में 55 नाबालिग लड़कियां बनी मां
Nagpur Weather: भीषण गर्मी और लू का डबल अटैक, जानें जिले में बारिश की कब है संभावना?
चर्चा है कि वे विधान परिषद चुनाव में बीजेपी, शिंदे सेना और राकांपा (एपी) में सीटों को लेकर चल रही खींचतान को सुलझाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बातचीत करने दिल्ली पहुंचे। शिंदे सेना ने 17 सीटों में 6 पर दावा ठोंका है। जबकि बीजेपी उन्हें हद से हद 4 सीटें देने के पक्ष में है।
ये भी पढ़ें :- NEET पेपर लीक मामले में ‘गॉड’ की एंट्री, आरोपी मनीषा हवलदार के घर से मिले NTA के गोपनीय दस्तावेज
महाजन दिल्ली में, पाटिल मुंबई में
जलगांव सीट को लेकर बीजेपी और शिंदे सेना में खींचतान चल रही है। शिंदे सेना के नेता व मंत्री गुलाबराव पाटिल अपने बेटे के लिए यह सीट चाहते हैं। वे रविवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करने मुंबई आ गए, इधर बीजेपी नेता व मंत्री गिरीश महाजन यह सीट बीजेपी के पाले में चाहते हैं। उनका कहना है कि पिछले 25-30 साल से यह सीट बीजेपी की रही है। लिहाजा यह सीट इस बार भी बीजेपी को ही मिलनी चाहिए।
