विकसित भारत के सपने को साकार करने में मदद करेगा: फडणवीस (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Mumbai News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि राज्य 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा। यहां ‘विकसित महाराष्ट्र 2047′ सलाहकार समिति की बैठक को संबोधित करते हुए फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र का ‘विजन दस्तावेज’ राज्य को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण रोडमैप के रूप में काम करेगा।
उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र 2047 तक भारत को पूरी तरह से विकसित करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।” मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का विजन दस्तावेज इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शक ढांचे के रूप में काम करेगा।
🔸CM Devendra Fadnavis chaired a meeting with the advisory committee for the ‘Viksit Maharashtra 2047’ draft.
Minister Mangal Prabhat Lodha, Minister Pankaja Munde, Minister Nitesh Rane and concerned officials were present. 🔸मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांच्या अध्यक्षतेखाली… pic.twitter.com/zy8H90d7HN — CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) October 20, 2025
सलाहकार समिति ने विकसित महाराष्ट्र 2047 के मसौदे को मंज़ूरी दे दी है, जिसे जल्द ही कैबिनेट के समक्ष अनुमोदन के लिए रखा जाएगा। इस दस्तावेज़ में 2029, 2035 और 2047 तक विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए तीन चरणों वाला रोडमैप तैयार किया गया है। मसौदे को ऐतिहासिक दस्तावेज बताते हुए फडणवीस ने कहा कि भविष्य की सभी योजनाएं और नीतियां इसके अनुरूप होनी चाहिए।
ये भी पढ़े: मुंबई में 82 साल के बुजुर्ग से 1.08 करोड़ की ठगी, दिल्ली पुलिस और CBI अधिकारी बनकर दी धमकी
उन्होंने कहा, “यह दस्तावेज़ महाराष्ट्र को न केवल अन्य राज्यों के साथ, बल्कि दुनिया के साथ भी प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम बनाएगा। इसे वीडियो प्रारूप में परिवर्तित किया जाना चाहिए ताकि नागरिक इसके उद्देश्यों को आसानी से समझ सकें।” फडणवीस ने कहा कि विकसित महाराष्ट्र मसौदे को लोगों से जबरदस्त समर्थन मिला।