-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Women Empowerment Ladki Bahin Yojna Fadnavis Benefits Mumbai
₹1500 महीना और ₹1 लाख तक का लोन; फडणवीस सरकार की इस योजना से महिलाएं बन रहीं ‘बिजनेस वुमन’
- Written By: प्रिया जैस
Ladki Bahin Yojna Maharashtra: महाराष्ट्र की 13 लाख महिलाओं को 'लाडली' का सहारा! हर महीने ₹1,500 की मदद और ₹1 लाख तक का लोन। जानें लेक लाडकी और मातृ वंदना योजना के सभी लाभ और पात्रता।

देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Maharashtra News: राज्य सरकार की अलग-अलग योजनाओं से मुंबई में महिलाओं को बड़े पैमाने पर आर्थिक, सामाजिक और शिक्षा से जुड़े फ़ायदे मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना, ‘लेक लड़की’, ‘मातृ वंदना’ जैसी योजनाओं और लोन सुविधाओं ने लाखों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। लाडली बहन योजना से 13 लाख से ज्यादा महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण को अहम जगह दी है। इसे अलग अलग योजनाओं के ज़रिए बढ़ावा दिया जा रहा है। कुछ बड़ी योजनाओं से मुंबई शहर और आस-पास के इलाकों की लाखों महिलाओं को सीधे फ़ायदा हुआ है, जिससे उनका स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक स्थिति को मजबूती मिली है।
लाडली बहन योजना का शहर में 3 लाख 77 हजार 300 और उपनगरों में 9 लाख 49 हजार 205 महिलाओं को फ़ायदा मिला है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक मदद देना, आत्मनिर्भरता बढ़ाना, हेल्थ व न्यूट्रिशन में सुधार करना और परिवार में उनकी भूमिका को मजबूत बनाना है।
सम्बंधित ख़बरें
तस्वीरों में जीवंत हुईं अजित पवार की यादें, अजित स्मृति प्रदर्शनी का CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
CM देवेंद्र फडणवीस से लेकर सुनेत्रा पवार तक, इन दिग्गजों ने अजित दादा को दी भावुक श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का लीडरशिप स्टाइल: सहयोगियों का मजबूत बचाव और परफेक्ट तैयारी पर खास जोर
रोठा दुष्कर्म-हत्या मामला: पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री सहायता निधि से आर्थिक मदद का प्रस्ताव
लाडली बहन योजना के फायदे
डीबीटी के जरिए हर महीने 1,500 रुपये सीधे बैंक खाते में जमा किए जाएंगे, महाराष्ट्र की रहने वाली वे महिलाए इस योजना के लिए पात्र है, जिनकी उम्र 21 से 65 साल है और परिवार की सालाना आय 2.50 लाख रुपये से कम है। इस स्कीम में मुंबई बैंक में जीरो बैलेंस अकाउंट खोलने की सुविधा दी गई है। अब तक 53,357 महिलाओं ने ऐसे अकाउंट खोले हैं और उन्हें 10,000 से 1 लाख रुपये तक का लोन मिल रहा है।
यह लोन हर महीने 1,500 रुपये के मानदेय से किश्तों में चुकाया जा सकता है। खास बात यह है कि 5 से 10 महिलाओं के ग्रुप को एक साथ आकर बिजनेस शुरू करने का भी मौका है। इससे महिलाओं को सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट और फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस मिल रही है।
मुंबई में हमारी लाखों प्यारी बहनों के चेहरों पर जो खुशी है, वही हमारे काम का असली सबूत है। लाडली बहन योजना सिर्फ़ पैसे की मदद नहीं है, बल्कि महिलाओं की आत्मनिर्भरता की एक मजबूत नींव है। बहनों को मिला यह सम्मान उनकी तरक्की की नई दिशा तय करेगा, जब तक महायुति सरकार है, यह योजना कभी बंद नहीं होगी। आपका यह भाई आपके सशक्तिकरण के लिए आपके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।
- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
‘मातृ वंदना’ स्कीम
यह योजना गर्भवती व स्तनपान माताओं के लिए है। मुंबई शहर में लगभग 4,500 और आस-पास के इलाकों में 7,500 महिलाओं को इस स्कीम का लाभ मिला है। आंगनवाड़ी (शहर में 226, आस-पास के इलाकों में 4,221) के जरिए मदद दी जाती है। दो किश्तों में कुल 5,000 रुपये दिए जाते हैं। गर्भवती पंजीकरण के बाद 3,000 रुपये, डिलीवरी और वैक्सीनेशन के बाद 2,000 रुपये की मदद दी जाती है।
जो भारतीय महिलाएं पहली बार प्रेग्नेट और सरकारी नौकरी में न हो, वह इस योजना के लिए पात्र है। आंगनवाड़ी वर्कर या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इसका रजिस्ट्रेशन कराया जाता है। इसके लिए आधार कार्ड, प्रेग्नेंसी सर्टिफिकेट, बैंक डिटेल्स देना होता है। इस योजना के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन 1515 जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें – Exclusive: देश में सिर्फ मोदी ब्रांड, CM फडणवीस ने नवभारत से की खास बातचीत, बोले- अजित ने मर्यादा तोड़ी
‘लेक लाडकी’ का अच्छा रिस्पांस
इस योजना का मकसद लड़कियों की बर्थ रेट बढ़ाना, उनकी शिक्षा को बढ़ावा देना, बाल विवाह रोकना और कुपोषण कम करना है। मुंबई शहर में 228 और उपनगरों में 1,606 लाभार्थी लड़कियां हैं। लड़की का जन्म महाराष्ट्र में हुआ हो, परिवार की सालाना आय 1 लाख से कम हो, पीला या नारंगी राशन कार्ड हो, लड़की का जन्म 1 अप्रैल 2023 के बाद हुआ हो।
इस योजना में बेटी के जन्म के बाद 5,000 रुपये, कक्षा पहली में 6,000 रुपये, कक्षा छठवीं में 7,000 रुपये, कक्षा ग्यारहवीं में 8,000 रुपये और 18 साल की उम्र पूरी होने के बाद 75,000 रुपये कुल मदद 1,01,000 रुपये तक दी जाएगी।
महिला सशक्तिकरण में क्रांति
इन योजनाओं से मुंबई में महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक और शिक्षा विकास को बहुत बढ़ावा मिला है। परिवार में महिलाओं की स्थिति मजबूत हो रही है और उन्हें सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट के मौके मिल रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यह योजनाएं महिला सशक्तिकरण में क्रांति ला रही हैं।
योजनाओं का लाभ उठा रही महिलाओं ने भी खुशी जताई है। उनका कहना है कि इससे हमारी जिंदगी में एक बड़ा सकारात्मक बदलाव आया है और हमें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिल रही है।
Maharashtra women empowerment ladki bahin yojna fadnavis benefits mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
तस्वीरों में जीवंत हुईं अजित पवार की यादें, अजित स्मृति प्रदर्शनी का CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
Jul 22, 2026 | 05:13 PMपश्चिम रेलवे का बड़ा एक्शन: चर्चगेट-विरार ट्रैक किनारे बने 9,500 अवैध अतिक्रमणों को हटाने का अभियान शुरू
Jul 22, 2026 | 05:13 PMसागर: चोर के हौसले बुलंद! एक ही दुकान में 48 घंटे में दूसरी चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
Jul 22, 2026 | 05:05 PMDelhi Police: जंतर-मंतर पर पुलिसकर्मी की हार्ट अटैक से मौत का दावा फर्जी, दिल्ली पुलिस ने दी जानकारी
Jul 22, 2026 | 05:04 PMदो यूनिफॉर्म के लिए सिर्फ 600 रुपये? शिवानी दाणी ने शिक्षा विभाग को लौटाया प्रस्ताव
Jul 22, 2026 | 05:03 PM5 मिनट में नरीमन प्वाइंट से कफ परेड! दक्षिण मुंबई की दो मेगा परियोजनाओं पर आज अहम फैसला
Jul 22, 2026 | 04:59 PMपटना में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बवाल, सदाकत आश्रम के बाहर चले लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर; देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:57 PMवीडियो गैलरी

CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM
लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM













