स्वच्छता सर्वे 2024 में महाराष्ट्र ने मारी बाजी, हासिल किए 10 राष्ट्रीय पुरस्कार
Swachh Survekshan 2024-25 : देश में स्वच्छता अभियान के तहत महाराष्ट्र ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में बाजी मारी है। महाराष्ट्र के इन शहरों ने कुल 10 राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किए है।
- Written By: प्रिया जैस
स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार (सौजन्य-एक्स)
Swachh Survekshan 2024-25 : स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरों में आयोजित ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में महाराष्ट्र ने एक बार फिर देश में अपनी श्रेष्ठता को सिद्ध किया है। महाराष्ट्र राज्य ने स्वच्छ सर्वेक्षण में कुल 10 राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किए हैं। इस सर्वेक्षण में मीरा भाईंदर महानगरपालिका ने देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य का मान बढ़ाया है।
दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों ये पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल, राज्य मंत्री तोखन साहू, महाराष्ट्र की नगरविकास राज्य मंत्री माधुरी मिसाल तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
महिलाओं और सफाई मित्रों के योगदान की सराहना
राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने भाषण में कहा कि “स्वच्छता केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक प्रगति की भी आधारशिला है।” उन्होंने महिलाओं को भागीदारी और सफाईमित्रों के योगदान की सराहना करते हुए मशीन होल की जरूरत पर भी जोर दिया। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में देशभर के 4,500 से अधिक शहरों का 10 प्रमुख मापदंडों पर मूल्यांकन किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
नवी मुंबई में गुलाबी बहार! नेरुल के वेटलैंड्स पर उतरा हजारों फ्लेमिंगो का झुंड; देखें प्रकृति का यह नजारा
लाडकी बहीन योजना में अपात्र घोषित 70 लाख महिलाओं को मिला आखिरी मौका; दोबारा जमा कर सकेंगी दस्तावेज
संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस का बड़ा कदम, मुंबई में 7 हजार पदाधिकारी सीखेंगे राजनीति के गुर
45 दिनों तक चले इस अभियान में 11 लाख से ज्यादा घरों और परिसरों का सर्वेक्षण हुआ और 14 करोड़ नागरिकों ने भागीदारी की। नगर विकास राज्यमंत्री माधुरी मिसाल ने कहा कि, “महाराष्ट्र की यह उपलब्धि पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है और स्वच्छता की दिशा में हमारी यह यात्रा भविष्य में और तेजी से आगे बढ़ेगी।
प्रमुख उपलब्धियां
- मीरा भाईंदर महानगरपालिका (ठाणे जिला) को 3 से 10 लाख की जनसंख्या वाले शहरों में देश में पहला स्थान।
- कराड नगरपालिका (सातारा जिला) को 50 हजार से 3 लाख की श्रेणी में देश में दूसरा स्थान।
- नवी मुंबई महानगरपालिका को 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में “सुपर स्वच्छ लीग सिटी का पुरस्कार।
- पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका (पुणे जिला) को देश में सातवां स्थान व राज्य में प्रथम स्थान, साथ ही 7 स्टार गारवेज फ्री सिटी और वॉटर प्लस प्रमाणन।
- इसके अलावा लोणावला, विटा, सासवड, देवलाली प्रवरानगर, पाचगणी और पन्हाला जैसी नगरपालिकाओं को भी सुपर स्वच्छ लीग में स्थान मिला।
पिंपरी चिंचवड ने पाया अहम स्थान
पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका ने स्वच्छता के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में देश में सातवां और महाराष्ट्र राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। पिछले वर्ष शहर का देश में 13वां और राज्य में तीसरा स्थान था। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा आयोजित इस सर्वेक्षण में पांच हजार से अधिक शहरों ने भाग लिया था।
यह भी पढ़ें – स्वच्छ शहरों में इंदौर का जलवा बरकरार, UP के भी इस शहर ने फहराया परचम
शहर में गीला और सूखा कचरा अलग-अलग संग्रहित किया जाता है और कंपोस्टिंग, रीसायक्लिंग प्लांट, बायोगैस जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाता है। इस कारण शहर को ‘सात स्टार गार्बेज फ्री सिटी’ का सम्मान भी मिला है। मल निस्तारण, सीवेज ट्रीटमेंट और जल संरक्षण में भी पिंपरी-चिंचवड़ ने उत्कृष्ट काम किया है, जिसके लिए उसे ‘वॉटर प्लस’ प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ।
प्रथम स्थान लाने के लिए मनपा कर रही मेहनत
महानगरपालिका आयुक्त शेखर सिंह ने कहा कि यह सफलता नागरिकों, सफाई कर्मचारियों, अधिकारियों और स्वयंसेवी संस्थाओं के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में स्वच्छता को और बेहतर बनाने, ठोस कचरा शून्य नीति अपनाने और जल पुनः उपयोग को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाने का संकल्प लिया। स्वास्थ्य विभाग के उपायुक्त सचिन पवार ने भी इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि पिंपरी-चिंचवड़ शहर को अगले सर्वेक्षण में देश में प्रथम स्थान लाने के लिए पूरी मेहनत जारी रहेगी।
