महाराष्ट्र का मौसम: एक तरफ हीटवेव, दूसरी ओर बारिश की संभावना, विदर्भ-मराठवाड़ा में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में भीषण गर्मी के बीच अकोला सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग ने कोंकण में लू और विदर्भ-मराठवाड़ा में गरज-चमक के साथ बेमौसम बारिश का दोहरा अलर्ट जारी किया है।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
Maharashtra Heatwave And Rain Alert: महाराष्ट्र में इन दिनों गर्मी की तीव्रता काफी बढ़ गई है और अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क व गर्म बना हुआ है। तटीय इलाकों में उमस महसूस हो रही है, वहीं कुछ स्थानों पर लू का असर भी देखा जा रहा है। 13 और 14 मार्च को विदर्भ, मराठवाड़ा और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया गया है।
मुंबई, ठाणे और पालघर समेत पूरे कोंकण क्षेत्र में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा। हालांकि कुछ जगहों पर लू चल सकती है। पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर और अहमदनगर में तापमान में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी
पुणे मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक सखा सानप के अनुसार, पुणे समेत पूरे महाराष्ट्र में तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की जा रही है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए नागरिकों से घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की अपील की गई है। राज्य में फिलहाल अकोला जिले में सबसे अधिक 41 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है, जबकि पुणे में आज 39 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
सम्बंधित ख़बरें
नागालैंड में बारिश और भूस्खलन से भारी तबाही, 10 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी
नागपुर में विकास के दावों की खुली पोल: 108 मिमी बारिश ने उजागर की बुनियादी ढांचे की नाकामी
Weather Alert: इन राज्यों में अगले कुछ घंटों में बिगड़ सकता है मौसम, IMD ने जारी की बड़ी चेतावनी
मिड-डे मील की गुणवत्ता पर तुकाराम मुंढे का बड़ा फैसला! स्कूलों में जंक फूड बैन, FSSAI लाइसेंस हुआ अनिवार्य
मुंबई सहित समुद्र तटीय इलाकों में भी तापमान में बड़ी बढ़ोतरी देखी गई है। कुछ जगहों पर सुबह के समय प्रदूषण के कारण धुंध जैसी परत दिखाई दी, हालांकि इससे किसी प्रकार का खतरा नहीं है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। विदर्भ में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अगले दो दिनों में मुंबई और कोंकण क्षेत्र में लू चलने की संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़ें:- मुंबई में ‘हीटवेव’ और ‘जहरीली हवा’ का डबल अटैक, 40°C के टॉर्चर के बाद अब मिलेगी राहत, जानें मौसम का नया अपडेट
विदर्भ और कोंकण में लू का प्रभाव
इस समय गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में प्रतिचक्रवाती स्थिति बनने के कारण गर्मी का असर ज्यादा महसूस हो रहा है, जिससे कई क्षेत्रों में तापमान बढ़ गया है। हालांकि पूरे राज्य में लू की स्थिति नहीं है, लेकिन विदर्भ और कोंकण में कुछ स्थानों पर लू का प्रभाव देखा जा सकता है। वहीं 14 मार्च के बाद विदर्भ और मराठवाड़ा में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
