Maharashtra Water Level: महाराष्ट्र में जल संकट की आशंका, अल-नीनो के प्रभाव को लेकर सरकार सतर्क
Maharashtra Water Level Update: महाराष्ट्र में जलाशयों में पर्याप्त पानी होने के बावजूद अल-नीनो के संभावित प्रभाव को लेकर सरकार चिंतित है। मुंबई समेत कई जिलों में गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
महाराष्ट्र के जल भंडारों के जल स्तर की जानकारी (सौ. सोशल मीडिया )
Maharashtra Water Level El Nino Rain Alert: मुंबई में बुधवार को आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में जल स्थिति की समीक्षा की गई।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव दीपक कपूर ने एक विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।
बैठक के दौरान यह जानकारी सामने आई कि राज्य के विभिन्न जलाशयों में वर्तमान में कुल 653.63 टीएमसी पानी उपलब्ध है। हालांकि यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर है, लेकिन आगामी महीनों में अल-निनो के संभावित प्रभाव को देखते हुए सरकार ने चिंता व्यक्त की है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में ‘सफेद पट्टी’ विवाद गहराया, गिरगांव तक पहुंचा मामला; मुख्यमंत्री ने की शांति की अपील
क्या राकां के हाथ से निकल गया वित्त विभाग? सुनेत्रा पवार के बयान ने तेज की सियासी चर्चा
राज्य में नकली दवा कंपनियों पर कसेगा शिकंजा, जांच के लिए राज्य सरकार ने बनाई विशेष समिति
MSRTC का फैसला; निर्धारित स्थानों पर नहीं रोकी बस तो कर्मचारियों की ही कटेगी जेब, वसूला जाएगा जुर्माना
Maharashtra Water Level पर अल निनो का असर
आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष इसी समय राज्य के बांधों में उपलब्ध 551.86 टीएमसी जल संचय था, जिसकी तुलना में इस वर्ष 101.77 टीएमसी अधिक पानी है। यदि ऐतिहासिक आंकड़ों पर गौर करें, तो 15 अक्टूबर 2025 को राज्य में 1330.97 टीएमसी पानी था, जो 21 अप्रैल 2026 तक घटकर 653.63 टीएमसी रह गया है। मुख्यमंत्री ने पुराने उदाहरण देते हुए बताया कि अल-निनो के कारण 2014 और 2015 में जल स्तर में क्रमशः 12% और 14% की गिरावट दर्ज की गई थी, जिससे जल संकट पैदा हो गया था।
आज और कल बारिश की संभावना
राज्य के कई हिस्सों में कहीं धूप तो कहीं छाया का माहौल बना हुआ है। कहीं ओले के साथ बारिश तो कहीं भीषण गर्मी पड़ रही है। यही स्थिति आज और शुक्रवार को मुंबई, ठाणे, पालघर में देखी जा सकती है। मौसम विभाग ने ज्यादा गर्मी पड़ने और दोपहर या शाम को बारिश की फुहारें गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है।
ये भी पढ़ें :- Nitin Gadkari ने मराठी को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- भाषा और संस्कृति पर करें गर्व
भीषण गर्मी से परेशान हो रहे है लोग
पिछले कुछ दिनों से राज्य में मौसम लगातार बदल रहा है। कभी बारिश हो रही है तो कभी गर्मी। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों तक तूफानी बारिश की चेतावनी दी है। कई इलाकों में ओले गिरने की संभावना है। इस बीच मुंबई सहित पड़ोसी जिलों में भीषण गर्मी से लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। बुधवार को मुंबई शहर व उपनगरों में आसमान साफ रहा। लेकिन उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहा।
