4 दिन में जुड़े 6.5 लाख वोटर! सचिन सावंत ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Maharashtra Elections: सचिन सावंत ने चुनाव आयोग से पूछा कि सिर्फ 4 दिन में 6.55 लाख नए वोटर कैसे जुड़े। उन्होंने EC पर पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
4 दिन में जुड़े 6.5 लाख वोटर! सचिन सावंत ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Mumbai News: चुनाव से पहले महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट में अचानक 6 लाख 55 हजार 709 मतदाता कैसे जुड़ गए, इस पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा किया है।
सचिन सावंत ने कहा कि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में 30 जून 2023 तक कुल 9 करोड़ 2 लाख 21 हजार 946 मतदाता थे। लेकिन सिर्फ चार दिन बाद यानी 4 जुलाई 2023 को जारी दूसरी लिस्ट में इनकी संख्या बढ़कर 9 करोड़ 8 लाख 77 हजार 655 हो गई। इसका मतलब सिर्फ चार दिनों में 6 लाख 55 हजार 709 नए वोटर जुड़ गए।
उन्होंने कहा कि यह चौंकाने वाला आंकड़ा है। यह तब है जब राज्य में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 27 जुलाई 2023 से शुरू किया गया था, जो 19 अगस्त तक चला। इसके बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2024 को किया गया। इस दौरान कुल 9 करोड़ 2 लाख 23 हजार 473 मतदाता दर्ज किए गए थे। उसके बाद 4 जुलाई 2024 को 9 करोड़ 8 लाख 77 हजार 655 मतदाता दर्ज किए गए हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड आंकड़ों के मुताबिक, सिर्फ मुंबई में चार दिन में 69 हजार 410 मतदाता बढ़े।
सम्बंधित ख़बरें
Meloni Trump Controversy: अपनी लोकप्रियता पर ध्यान दो… इटली की PM मेलोनी का ट्रंप पर तीखा पलटवार
सरकारी स्कूल में घुसे CM विजय के कार्यकर्ता, क्लास रुकवाकर टांगी फोटो; सिंघम अन्नामलाई ने ऐसे लगाई क्लास
भतीजे के मोह में फंसीं ममता इंदिरा जैसी कर रहीं भूल, मायावती से सीख लेने की सलाह; रशीद किदवई का बड़ा दावा
अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद का योगी सरकार पर हमला, चढ़ावा मामले में SIT जांच को बताया दिखावा
एक साल से चल रही थी पंजीकरण प्रक्रिया
चुनाव आयोग का कहना है कि मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया एक साल से चल रही थी। इसमें जिन मतदाताओं ने अपने नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया था, उन्हें अंतिम मतदाता सूची में शामिल किया गया।
यह भी पढ़ें- फिर सुर्खियों में ‘घूंसा मार’ विधायक, इस बार वोटर घोटाले की बात से मचा बवाल!
2024 लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले अंतिम मतदाता सूची 5 जनवरी को प्रकाशित की गई थी। इसके बाद भी जिन लोगों ने आवेदन किया था, उनके नाम भी जांच के बाद सूची में जोड़े गए। इसी के चलते मतदाताओं की संख्या में यह बढ़ोतरी हुई है।
