-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhaskar Jadhav Will Become Leader Of Opposition In Maharashtra Legislative Assembly
Bhaskar Jadhav: भास्कर जाधव बनेंगे विपक्ष के नेता, उद्धव ठाकरे ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा पत्र
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र के विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (MVA) में विधानसभा में विपक्ष के नेता के लिए सहमति बन गई है। एमवीए ने शिवसेना (यूबीटी) के विधायक भास्कर जाधव को एलओपी बनाने का निर्णय लिया है।

शिवसेना (यूबीटी) के विधायक भास्कर जाधव (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र के विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (MVA) में विधानसभा में विपक्ष के नेता के लिए सहमति बन गई है। एमवीए ने शिवसेना (यूबीटी) के विधायक भास्कर जाधव को एलओपी बनाने का निर्णय लिया है। मंगलवार को विधानमंडल के बजट सत्र के दूसरे दिन पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने भास्कर जाधव को एलओपी बनाने के संबंध में विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को अधिकृत तौर पर पत्र दिया है।
विधानमंडल के बजट सत्र का दूसरा दिन काफी हंगामेदार रहा। सुबह मंत्री धनंजय मुंडे के इस्तीफे की खबर आने के बाद लगा था कि सदन में मुंड के इस्तीफे पर चर्चा होगी। लेकिन सत्र का दूसरा दिन सोमवार को सपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अबू आसिम आजमी द्वारा की गई मुगल शासक औरंगजेब की तारीफों के कारण हुए हंगामे की भेंट चढ़ गया।
एमवीए की बैठक के बाद निर्णय
बताया जा रहा है कि मंगलवार को विधानभवन स्थित विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे के कक्ष में एमवीए के नेताओं की बैठक हुई। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री व शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे, शरद पवार की एनसीपी (एसपी) के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष व विधायक जयंत पाटिल, जितेंद्र आव्हाड एवं अन्य नेता मौजूद रहे।
सम्बंधित ख़बरें
अवैध खनन पर 10 गुना जुर्माना, विकास और न्यायिक ढांचे पर जोर, महाराष्ट्र कैबिनेट ने लिए 8 बड़े निर्णय
महाराष्ट्र में 29 से 31 जुलाई तक भारी बारिश के संकेत, 29 तारिख को नागपुर के स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
पेपर लीक पर राजनीति छोड़ो, युवाओं का भविष्य बचाओ , संसद में श्रीकांत शिंदे का विपक्ष पर करारा हमला
Gondia News: गोंदिया स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान, 193 यात्रियों से ₹1.18 लाख का जुर्माना वसूला
महाराष्ट्र विधानसभेच्या विरोधी पक्षनेतेपदी शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे) पक्षाचे गटनेते भास्कर जाधव ह्यांची नियुक्ती करण्याची शिफारस पक्षप्रमुख मा. श्री. उद्धवसाहेब ठाकरे ह्यांनी विधानसभा अध्यक्षांकडे केली. pic.twitter.com/NsVAHoVmCa — ShivSena – शिवसेना Uddhav Balasaheb Thackeray (@ShivSenaUBT_) March 4, 2025
सूत्रों का दावा है कि इस बैठक में विधानसभा में विपक्ष के नेता के लिए शरद पवार गुट के नेताओं ने उद्धव गुट के समक्ष ढाई-ढाई साल के लिए एलओपी के फार्मूले का प्रस्ताव रखा गया। हालांकि बाद में गुहागर विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना (यूबीटी) के विधायक भास्कर जाधव को एलओपी बनाने का पत्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को दिया गया।
ढाई साल का फार्मूला उद्धव ने किया खारिज
भास्कर जाधव को एलओपी बनाए जाने के संबंध में प्रतिक्रिया देने के दौरान उद्धव ठाकरे ने ढाई साल के फॉर्मूला की बात को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता के पद के लिए ढाई साल का कोई फार्मूला नहीं है। हम साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। कई चीजें हैं, चुनाव होंगे या कुछ और होगा तो हम देखेंगे।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि बजट में विपक्ष का कोई नेता होना चाहिए, जो लोगों की तरफ से बोल सके। हमें विश्वास है कि मुख्यमंत्री जिस तरह से साफ-सुथरा काम कर रहे हैं। उसी तरह से लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करते हुए आने वाले बजट से पहले इस मुद्दे पर जल्द से जल्द फैसला लिया जाएगा।
कांग्रेस ने मांगा विधान परिषद
वहीं ये भी कहा जा रहा है कि विधानसभा अधिक विधायक होने की वजह से शिवसेना (यूबीटी) को विपक्ष के नेता का पद देने पर विधान परिषद में अधिक सदस्य होने की वजह से कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष के पद की मांग की है।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
सूत्रों का कहना है कि इस पर शिवसेना (यूबीटी) ने कांग्रेस से 4 महीने का समय मांगा है। क्योंकि नाराज चल रहे भास्कर जाधव को खुश करने के लिए दानवे का पद छीनना शिवसेना (यूबीटी) के लिए आसान नहीं होगा।
अंबादास दानवे का कार्यकाल 4 माह बाद होगा खत्म
बताया जा रहा कि विधान परिषद में विपक्ष के मौजूदा नेता अंबादास दानवे का कार्यकाल 4 महीने में खत्म हो जाएगा। फिलहाल शिवसेना (यूबीटी) के पास इतना संख्या बल नहीं है कि वह दानवे को फिर से परिषद में भेज सके। ऐसे में कांग्रेस को नेता प्रतिपक्ष का पद सौंपने में शिवसेना (यूबीटी) को कोई परेशानी नहीं होगी।
Bhaskar jadhav will become leader of opposition in maharashtra legislative assembly
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














