Maharashtra Top 10 News: एकनाथ शिंदे के हमले से लेकर नवनाथ बन के दावे तक, पढ़ें राज्य की 10 प्रमुख खबरें

Maharashtra Top 10 Updates: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का विपक्ष पर तीखा हमला, तुलजाभवानी मंदिर विवाद, पुणे, संभाजीनगर और मुंबई से जुड़ी राज्य की 10 बड़ी और ताजातरीन खबरें।
maharashtra top 10 news eknath shinde to navnath ban claims state top headlines
राहुल गांधी, एकनाथ शिंदे और नवनाथ बन(सोर्स: एआई फोटो)

Maharashtra Top 10 News Updates: महाराष्ट्र की राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर हमारी इस खास पेशकश में नजर डालते हैं राज्य की 10 प्रमुख खबरों पर।

एक तरफ जहां उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है, वहीं दूसरी तरफ पुणे, मुंबई और छत्रपति संभाजीनगर से जुड़ी कई अहम घटनाएं सुर्खियों में हैं। इसके अलावा, छात्रों के मुद्दों, धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था और विकास परियोजनाओं से जुड़ी इन खबरों के जरिए जानिए महाराष्ट्र में आज दिनभर क्या कुछ रहा खास।

1. विदेशी ताकतों के इशारे पर देश में अराजकता फैलाने की साजिश, एकनाथ शिंदे का राहुल गांधी और INDIA गठबंधन पर हमला

Eknath Shinde Criticizes Rahul Gandhi And India Alliance
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदेसोर्स: सोशल मीडिया

एकनाथ शिंदे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और INDIA गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष विदेशी ताकतों की मदद से भारत में अराजकता फैलाने की साजिश कर रहा है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

2. साहिल के माता-पिता की बिगड़ रही तबीयत, आईआईटी-बॉम्बे में अब छात्रों के मन की सुनेंगे 30 काउंसलर

IIT Bombay student Sahil Wakode suicide case
साहिल वाकोडे की मौत पर परिवार की भूख हड़तालफोटो सोर्स- नवभारत

आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोड़े की कथित आत्महत्या को एक महीना पूरा होने वाला है। 18 सितंबर को साहिल आईआईटी कैंपस में मौजूद हॉस्टल के अपने कमरे में मृत पाए गए थे। उसके बाद उनके माता-पिता ने संस्थान के प्रोफेसर सूर्यनारायण डुला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

3. छत्रपति संभाजीनगर में शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मेडिकल दुकानदार के पेट में चाकू घोंपा, गल्ले से 1,200 लूटे

Chhatrapati Sambhajinagar Crime Knife AttackArrests
छत्रपति संभाजीनगर अपराध चाकू हमलासोर्स: सोशल मीडिया

छत्रपति संभाजीनगर के मुकुंदवाड़ी क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर तीन युवकों ने मेडिकल दुकानदार मिथुन जायसवाल पर कथित तौर पर चाकू से हमला किया और दुकान के गल्ले से 1,200 रुपये निकाल लिए।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

4. VIP गेट से एंट्री नहीं मिली तो पुलिसकर्मियों ने गार्ड का सिर फोड़ा; तुलजाभवानी मंदिर का VIDEO वायरल

tuljabhavani temple police beats security guards video dharashiv
गार्ड को पीटते पुलिसकर्मी(सोर्स: सोशल मीडिया)

महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में स्थित प्रसिद्ध श्री तुलजाभवानी मंदिर में नवरात्रोत्सव के दौरान एक बेहद चौंकाने वाली और चिंताजनक घटना सामने आई है। मंदिर के मुख्य गर्भगृह में जाने वाले पीतल गेट से VIP प्रवेश न मिलने पर बंदोबस्त में तैनात 3 से 4 पुलिसकर्मियों ने आपा खो दिया और मंदिर संस्थान के सुरक्षा गार्ड पर हमला कर दिया।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

5. पुणेकरों की सेहत से खिलवाड़! खडकवासला बांध में घुल रहा होटलों का गंदा पानी, NCP नेता ने की कार्रवाई की मांग

khadakwasla dam water contamination
बांध में घुल रहा गंदा पानी(सोर्स: नवभारत)

पुणेकरों की प्यास बुझाने वाले खडकवासला बांध के जल स्रोतों में आसपास के होटलों और रेस्टोरेंटों का गंदा पानी सीधे छोड़े जाने का गंभीर मामला सामने आया है। इससे पुणेकरों को होने वाली जलापूर्ति की गुणवत्ता और लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा पैदा होने की आशंका राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के पार्षद अमोल बालवडकर ने जताई है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

6. INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं

Supriya Sule After INDIA Block Meeting
INDA ब्लॉक की बैठक के बाद सुप्रिया सुले(सोर्स: सोशल मीडिया)

राजधानी दिल्ली में आयोजित विपक्षी INDIA ब्लॉक की महत्वपूर्ण बैठक के बाद एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र की राजनीति के दो प्रमुख चेहरों, सुप्रिया सुले और संजय राउत ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार हुंकार भरी। दोनों नेताओं ने विपक्षी एकजुटता का संदेश देते हुए केंद्र की नीतियों और रवैये पर तीखे प्रहार किए।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

7. पुणे MHADA लॉटरी: आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 22 अक्टूबर तक कर सकेंगे अप्लाई

pune mhada lottery application date extended october 22
म्हाडा, प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया

म्हाडा की पुणे गृहनिर्माण व क्षेत्रविकास मंडल की 15 प्रतिशत सामाजिक और 20 प्रतिशत समावेशी आवास योजना के तहत अपार्टमेंटो के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की समयसीमा बढ़ा दी गई है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

8. मुंबई: मालाबार हिल में सिरी रोड परियोजना पर 23 अक्टूबर को BMC की बैठक में चर्चा, 48 पेड़ कटने का अनुमान

BMC Meeting On Kamla Nehru Park Siri Road Project
मुंबई के कमला नेहरू पार्क से होकर गुजरने वाला सिरी रोड, बीएमसी ऑफिससोर्स: सोशल मीडिया

मुंबई के पॉश इलाके मालाबार हिल में सिरी रोड को चौड़ा करने का एक विवादित प्रस्ताव 23 अक्टूबर को BMC की बैठक में विचार के लिए फिर से रखा जाएगा। इस प्रस्ताव के सामने आने के बाद एक बार फिर ग्रीन स्पेस के नुकसान, बहुमूल्य पेड़ों और पानी की महत्वपूर्ण पाइपलाइनों पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

9. जहां विरोध था वहां बिछाए फूल! तुलशी गांव में शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे सर्वे टीम का किसानों ने किया स्वागत

Tulshi Farmers Welcome Shaktipeeth Expressway Survey Team
तुलशी गांव बेचना है का पोस्टरसोर्स: सोशल मीडिया

सोलापुर जिले की माढा तहसील के तुलशी गांव में सूखाग्रस्त किसानों ने शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे के भूमि सर्वेक्षण के लिए पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों का विरोध करने के बजाय फूल-मालाएं पहनाकर और नारियल भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

10. पहले महिला पुलिसकर्मी को गलत तरीके से छुआ, अब पत्रकार को धकेला भाजपा नेता ने राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल

rahul gandhi bjp navnath ban allegations journalist incident
राहुल गांधी और नवनाथ बन(सोर्स: सोशल मीडिया)

भारतीय जनता पार्टी (BJP) महाराष्ट्र प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता नवनाथ कमल उत्तमराव बन ने कांग्रेस पार्टी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर महिला सम्मान तथा संवैधानिक मूल्यों को लेकर तीखे हमले बोले हैं।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com