Maharashtra Top 10 News: BMW हादसे से लेकर देवेंद्र फडणवीस के निर्देशों तक, पढ़ें राज्य की बड़ी खबरें

Maharashtra Top 10 Updates: मुंबई में BMW हादसा, देवेंद्र फडणवीस के अमृत-2 योजना पर निर्देश, पुणे का केतन अग्रवाल मर्डर केस, और राज ठाकरे का UPI MDR चार्ज पर बयान। पढ़ें राज्य के सभी प्रमुख समाचार।
maharashtra top 10 news 20 september mumbai bmw accident devendra fadnavis amrut 2
देवेंद्र फडणवीस और राज ठाकरे(सोर्स: एआई फोटो)

Maharashtra Top 10 News Updates: आज कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम और हादसे सामने आए। मुंबई के कोस्टल रोड पर सुबह एक तेज रफ्तार BMW कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, नागपुर में देवेंद्र फडणवीस ने अधिकारियों को 'अमृत-2' योजना के तहत जारी विकास कार्यों को मार्च 2027 तक हर हाल में पूरा करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा, पुणे में कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत मामले में 5,000 से अधिक पन्नों की चार्जशीट दाखिल हुई, जबकि मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने 2,000 रुपये से अधिक के UPI भुगतानों पर लगने वाले MDR चार्ज को 'डिजिटल ट्रैप' करार दिया। राज्य की ऐसी ही सभी 10 बड़ी और प्रमुख खबरों पर एक नज़र डालें।

1. Mumbai BMW Accident: मरीन ड्राइव से हाजी अली जा रही BMW हादसे का शिकार, 3 की मौत, एक गंभीर घायल

Mumbai Coastal Road BMW Crash Three Dead
मुंबई कोस्टल रोड(सोर्स: AI)

मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार, 20 सितंबर की सुबह एक तेज रफ्तार BMW कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा करीब सुबह 5:20 बजे लोटस जेट्टी के पास, लाला कॉलेज के सामने हुआ।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

2. केतन अग्रवाल हत्याकांड की साजिश बेनकाब, पुणे पुलिस ने दाखिल की 5,053 पन्नों की चार्जशीट, मंगेतर-प्रेमी आरोपी

Conspiracy finally exposed Pune Police files 5,053-page charge sheet in court
केतन अग्रवाल हत्या मामलासोर्स- सोशल मीडिया

लोहगढ़ किले से गिरकर हुए रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की संदिग्ध मौत के मामले में पुणे ग्रामीण पुलिस ने वडगांव-मावल अदालत में 5,053 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस ने इस मामले को महज एक दुर्घटना मानने से पूरी तरह इनकार करते हुए इसे गहरी साजिश के तहत की गई सुनियोजित हत्या बताया है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

3. UPI चार्ज पर राज ठाकरे ने उठाए सवाल, 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के भुगतान पर 0.4% MDR

Raj Thackeray terms MDR charges on UPI a 'digital trap
राज ठाकरे, यूपीआई सोर्स- सोशल मीडिया

अध्यक्ष राज ठाकरे ने निर्धारित यूपीआई लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लागू करने के केंद्र सरकार के फैसले को व्यापारियों और उपभोक्ताओं के लिए 'डिजिटल ट्रैप' करार दिया है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

4. गणेशोत्सव में महाप्रसाद के लिए घरेलू गैस सिलेंडर के इस्तेमाल पर रोक, ठाणे प्रशासन ने जारी किए कड़े निर्देश

Ban on the use of domestic LPG cylinders for *Mahaprasad* during Ganeshotsav
गणेशोत्सव महाप्रसाद, प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- सोशल मीडिया

गणेशोत्सव समेत अन्य सार्वजनिक त्योहारों के दौरान आयोजित होने वाले महाप्रसाद और भोजन के लिए अब घरेलू गैस सिलेंडर के इस्तेमाल पर रोक रहेगी। ऐसे आयोजनों में केवल कमर्शियल गैस सिलेंडर का उपयोग करना अनिवार्य किया गया है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

5. मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

BJP MLA Ram Kadam
इंदौर कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी पर राम कदम ने बोला हमला सोर्स-सोशल मीडिया

विधायक राम कदम ने इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर उन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी छात्रों और युवाओं के मुद्दों को राजनीतिक मंच बना रहे हैं तथा शिक्षा, अवसर और नीति जैसे विषयों पर चर्चा करने के बजाय भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

6. मुंबई में मेट्रो नेटवर्क विस्तार के लिए महाराष्ट्र सरकार की बड़ी राहत, MMRDA को ₹290.8 करोड़ का कर्ज मंजूर

Mumbai Metro's 11 projects to gain momentum; state government approves loan of ₹290.8 crore
मुंबई मेट्रोसोर्स- सोशल मीडिया

मुंबई महानगर क्षेत्र में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार और निर्माणाधीन परियोजनाओं को गति देने के लिए राज्य सरकार ने वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है। महाराष्ट्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए एमएमआरडीए की विभिन्न मेट्रो परियोजनाओं हेतु 290.8 करोड़ रुपए का ब्याजमुक्त द्वितीयक कर्ज जारी करने को मंजूरी दी है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

7. नागपुर में कुदरत का कहर, तेज बारिश के बीच बिजली गिरने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में छाया मातम

Nagpur Lightning Strike Four Dead
बिजली गिरने से 4 लोगों की दर्दनाक मौतप्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI

नागपुर जिले के अलग-अलग हिस्सों में शुक्रवार और शनिवार को हुई तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने की घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। सावनेर तहसील के तिष्टी (खुर्द) गांव में दो चचेरे भाइयों की बिजली गिरने से मौत हुई।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

8. अमृत-2 पर अब नहीं चलेगी ढिलाई, CM देवेंद्र फडणवीस ने मार्च 2027 तक काम पूरा करने का दिया निर्देश

Nagpur Municipal Corporation
देवेंद्र फडणवीस प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI

नागपुर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अमृत-2 के तहत चल रहे सभी कार्यों को मार्च 2027 तक किसी भी हालत में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। इसके साथ ही उन्होंने सड़क खुदाई और उसके बाद समतलीकरण की कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार करने का निर्देश भी दिया।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

9. गणपति दर्शन के लिए जा रही युवती की करंट लगने से मौत, उल्हासनगर में CCTV पोल को लेकर सवाल

Girl Died Due To Shock
उल्हासनगर के ओटी सेक्शन में CCTV पोल से करंट लगने के बाद युवती की मौतसोर्स: सोशल मीडिया

गणपति बप्पा के दर्शन के लिए रिश्तेदार के घर जा रही 26 वर्षीय युवती की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा उल्हासनगर-3 के ओटी सेक्शन इलाके में शुक्रवार रात हुआ। मृतका की पहचान करिश्मा माधवानी के रूप में हुई है, जो गणेशगंगा अपार्टमेंट में रहती थी।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

10. सौतेले पिता की शर्मनाक करतूत; वाशिम में 16 वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़; विरोध करने पर मां को डंडे से पीटा

Washim Crime Minor Molestation
वाशिम में नाबालिग से छेड़छाड़ का मामलासोर्स: सोशल मीडिया

वाशिम शहर में 16 वर्षीय नाबालिग से उसके सौतेले पिता द्वारा कथित रूप से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने नाबालिग की मां से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com