नागपुर में कुदरत का कहर, तेज बारिश के बीच बिजली गिरने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में छाया मातम

Nagpur Umred Lightning Death: नागपुर जिले में भारी बारिश के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो चचेरे भाई और एक महिला शामिल है।
Nagpur Lightning Strike Four Dead
बिजली गिरने से 4 लोगों की दर्दनाक मौतप्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
Published on
Updated on

Nagpur Lightning Strike Four Dead: नागपुर जिले के अलग-अलग हिस्सों में शुक्रवार और शनिवार को हुई तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने की घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। सावनेर तहसील के तिष्टी (खुर्द) गांव में दो चचेरे भाइयों की बिजली गिरने से मौत हुई।

वहीं उमरेड तहसील के अकोला शिवार में खेत में कृषि कार्य कर रहे किसान की जान चली गई। कन्हान क्षेत्र के खेड़ी गांव में भी खेत में मजदूरी करने गई 65 वर्षीय महिला की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। सावनेर तहसील के तिष्टी (खुर्द) निवासी तिबुराज राजेराम कानफाड़े (64) और लक्ष्मण घनश्याम कानफाड़े (55) दोनों चचेरे भाई थे।

शुक्रवार को दोनों मवेशी चराने के लिए खेत की ओर गए थे। देर शाम तक दोनों के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उनकी तलाश शुरू की। रात करीब 9 बजे दोनों तिष्टी (खुर्द) शिवार स्थित माता-मां मंदिर परिसर में मृत अवस्था में मिले। ग्रामीणों के

अनुसार बारिश और बिजली से बचने के लिए दोनों मंदिर परिसर में रुके होंगे। इसी दौरान बिजली गिरने से दोनों की मौत होने की आशंका है। दोनों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण घटना से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

महिला मजदूर की बिजली गिरने से मौत

नागपुर जिले के कन्हान पुलिस थाना अंतर्गत भीजा खेड़ी गांव के खेत में काम करने गई 65 वर्षीय महिला मजदूर सुलोचना ठाकरे की बिजली गिरने से मौत हो गई। शुक्रवार शाम वह अन्य महिलाओं के साथ खेत में मजदूरी करने गई थी।

शाम करीब 5 बजे तेज बारिश के साथ बिजली की गर्जना हो रही थी। इसी दौरान बिजली गिरने से सुलोचना उसकी चपेट में आ गई और उनकी मौत हो गई। रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। शनिवार को खेत में सुलोचना का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही कन्हान पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Nagpur Lightning Strike Four Dead
नागपुर फ्लाईओवर नामकरण विवाद, सड़कों पर उतरीं कांग्रेस-BSP, डॉ. हेडगेवार के नाम पर मचा बवाल

अकोला में बिजली गिरने से किसान की मौत

नागपुर जिला उमरेड तहसील के अकोला शिवार में शनिवार को खेत में कृषि कार्य कर रहे 60 वर्षीय किसान की बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक बैल की भी मौत हुई, जबकि दूसरा बैल गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान मौजा अकोला निवासी महादेव शिवराम साखरकर (60) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार महादेव साखरकर शनिवार शाम करीब 4.30 बजे खेत में कृषि कार्य कर रहे थे।

इसी दौरान अचानक मौसम बदलने के साथ बिजली गिरी, चपेट में आने से साखरकर गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आसपास के नागरिक मौके पर पहुंचे। घटना से अकोला गांव सहित पूरे परिसर में शोक का माहौल है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com